BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 1, 2022, 7:57 pm
BIG NEWS : नीमच शहर के रेस्टोरेंट और नगर पालिका का अमला, जब अधिकारियों ने पूरी तैयारी के साथ दी बाजार में दस्तक तो उड़े व्यापारियों के होश, जानिये कौनसे संस्थान पर हुई कार्रवाई, पढ़े अब्दुल अली के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। नगरपालिका नीमच द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक को लेकर स्वास्थ्य प्रभारी अल्पना गिरी के नेतृत्व में आज चालानी कार्रवाई करते हुए कठोर चेतावनी दी गई। जिसमें शहर के प्रमुख रेस्टोरेंट्स एवं बेकरियों पर सौ माइक्रोन से कम प्लास्टिक पॉलिथीन, कटहरी, चम्मच, फ्लेक्स, थर्मोकोल की पैकिंग, प्लास्टिक ग्लास आदि जो कि प्रतिबंधित है, उनका ग्राहकों को सामान देने में उपयोग किया जा रहा है, उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए उन्हें सख्त हिदायत दी गई। 

आज की कार्रवाई में जोमेटो कंपनी द्वारा जिन रेस्टोरेंट्स एवं बैकरियो के माध्यम से ग्राहकों को पैकिंग का सामान सिंगल यूज पॉलिथीन एवं अन्य पैकिंग सामग्री जिस पर प्रतिबंध है उसमें पैक करके दिया जा रहा है उस पर विशेष रूप से कार्रवाई की गई। चूंकि जोमैटो के द्वारा जिन रेस्टोरेंट्स एवं खाने पीने के सामान विक्रेताओं के माध्यम से डिलीवरी दी जाती है उनके द्वारा गरम खाने का आइटम पैक करके दिया जाता है, जिससे कि लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। जिन रेस्टोरेंट एवं बेकरियों पर कार्रवाई की गई उनमें मुख्य रूप से मधुबन, प्रभात बेकरी, रतन स्वीट्स, साउथ इंडियन एवं अन्य रेस्टोरेंट शामिल है। 

स्वास्थ्य प्रभारी अल्पना गिरी ने बताया कि आने वाले समय में यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। आज की कार्रवाई में लगभग 25 किलो से अधिक प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री जब्त गई। यह कार्रवाई नगरपालिका के बाइलॉज के अनुसार की गई। जिसमें प्रति किलो 200 रूपये के हिसाब से प्रतिबंधित प्लास्टिक यूज़ सामग्री पर अर्थदंड किया गया। 

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा 1 जुलाई 2022 से सिंगल यूज़ पॉलिथीन पर पूर्णता प्रतिबंध किया गया था। उसी तारतम्य में नगर पालिका द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है। 
इस कार्रवाई के दौरान नगरपालिका की टीम में स्वास्थ्य प्रभारी अल्पना गिरी के साथ स्वच्छता निरीक्षक भारत सिंह भारद्वाज, स्वच्छता पर्यवेक्षक अशोक अहीर, देवानंद तोड़े, गोपाल नरवले, अशोक सौदे, धनराज खरे भी शामिल रहे। 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE