नीमच। प्रदेश के सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने गुरूवार को जनपद जावद में ऊर्जा विभाग के ऊर्जा साक्षरता के प्रति जनजागरूकता के लिए प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर कलेक्टर मयंक अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, अक्षय ऊर्जा अधिकारी एसएल बजाज, एसडीएम शिवानी गर्ग, जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण, सचिन गोखरू, विक्रम सोनी, जसवंत बजारा, अर्जून माली, गोपाल धाकड व अन्य जनप्रतिनिधि तथा सरपंचगण उपस्थित थे।