BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 2, 2022, 5:55 pm
BIG REPORT : नाबालिक का अपरहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20-20 वर्ष की सजा, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर

Share On:-

शाजापुर। न्यायालय विशेष न्या‍याधीश, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम एवं चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश, शाजापुर मप्र द्वारा आरोपी राजेन्द्र उर्फ राजू पिता बाबूलाल सौराष्ट्रीय, आयु 21 वर्ष, निवासी दशहरा मैदान जिला शाजापुर को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 5(j)(ii)/6 एवं धारा 5(L)/6 में दोषी पाते हुये प्रत्येक धारा में 20-20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1000-1000 रू अर्थदण्ड, धारा 366 भादवि में 03 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 500 रू अर्थदण्ड, धारा 363 भादवि में 01 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 500 रू अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
    
विशेष लोक अभियोजक प्रतीक श्रीवास्तव के द्वारा प्रदत्त जानकारी अनुसार पीडिता के पिता ने पुलिस थाना बैरछा में आकर दिनांक 24 फरवरी 2020 को सूचना दी कि, उनकी पुत्री सुबह घर से परीक्षा देने का बोलकर घर से निकली थी जो वापस नहीं आयी। पुलिस द्वारा गुमशुदगी दर्ज की गई। जांच उपरांत पुलिस ने दिनांक 18 सितम्बर 2020 को पीडिता को झालोद (गुजरात) से दस्तयाव कर कथन लेखबद्ध किये गये, जिसमें पीडिता ने बताया कि अभियुक्त राजेन्द्र सौराष्ट्रीय उसे बहला फुसलाकर शाजापुर से गुजरात ले गया। इस दौरान अभियुक्त‍ ने उसके साथ कई बार बलात्का्र किया। 
    
थाना बैरछा के द्वारा सम्पूर्ण अनुसंधान पश्चात चालान सक्षम न्या‍यालय में प्रस्तुत किया गया था। अभियोजन की ओर से पैरवी प्रतीक श्रीवास्तव विशेष लोक अभियोजक/एडीपीओ शाजापुर द्वारा की गई। न्यायालय ने अभियोजन के द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य एवं तर्कों से सहमत होते हुये आरोपी को दण्डित किया। 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE