BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 2, 2022, 6:49 pm
BIG REPORT : शासकीय महाविद्यालय को मिलेगा स्नातकोत्तर महाविद्यालय का दर्जा, सभी संकायों में शुरू होगी पढ़ाई, खेल मैदान और उद्यान भी होगा विकसित, पढ़े खबर 

Share On:-

इंदौर। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि सांवेर के शासकीय महाविद्यालय को स्नातकोत्तर महाविद्यालय का दर्जा दिया जाएगा। महाविद्यालय में विभिन्न संकायों में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की सुविधा अगले शैक्षणिक सत्र से शुरू हो जाएगी। इसके लिए आवश्यक स्टॉफ दिया जाएगा और रिक्त पदों की पूर्ति भी होगी। साथ ही महाविद्यालय में खेल मैदान और उद्यान भी विकसित किया जाएगा। साथ ही महाविद्यालय में कम्प्यूटर लेब के लिए सौ कम्प्यूटर और स्मार्ट क्लास के लिए आवश्यक उपकरण और फर्नीचर भी प्रदान किए जाएंगे। इस संबंध में आज उन्होंने सांवेर में आयोजित कार्यक्रम में स्वीकृति प्रदान की। सांवेर के शासकीय महाविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव और जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण तथा भूमि पूजन किया।

राज्य शासन द्वारा शासकीय महाविद्यालय सांवेर के लिये स्वीकृत एक करोड़ 58 लाख रूपये की लागत से दो मंजिला नवीन कम्प्यूटर लेब का निर्माण, बाउण्ड्रीवॉल का निर्माण एवं पुराने भवन का रिनोवेशन कार्य किया गया है। इसका लोकार्पण आज किया गया। साथ ही मंत्री सिलावट के प्रयासों से 03 करोड़ 87 लाख रूपये की लागत से कक्षाओं हेतु 06 अतिरिक्त कक्षों के नवीन भवन की स्वीकृति शासन से प्राप्त हुई है, जिसका भूमिपूजन भी मंत्रीद्वय द्वारा किया गया। इसके अतिरिक्त 16 लाख रूपये की लागत से कक्षाओं में फर्नीचर का कार्य कराया गया है।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, पूर्व विधायक राजेश सोनकर, जिला पंचायत अध्यक्ष रीना सतीश मालवीय, जनपद अध्यक्ष रामकन्या चौहान, नगर परिषद अध्यक्ष संदीप चंगेडिया, भारत सिंह, दिलीप सिंह चौधरी, सुमेर सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि विशेष रूप से मौजूद थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में नई शिक्षा नीति लागू की गयी है। इसके बहुआयामी फायदे मिलेंगे। विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होगा। प्रदेश में मेडिकल तथा तकनीकी शिक्षा की पढ़ाई हिन्दी माध्यम में शुरू की गयी है। इससे युवाओं को आगे बढ़ने के लिए समूचित वातावरण तथा पर्याप्त अवसर मिलेंगे।

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा हर समस्या का समाधान है। विकास एवं प्रगति की बुनियाद भी शिक्षा है। भविष्य के लक्ष्य को प्राप्त करने का सबसे बड़ा साधन शिक्षा ही है। प्रदेश और विशेषकर सांवेर में शिक्षा सुविधा का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा की बेहतर व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने मंत्री डॉ यादव के समक्ष सांवेर के शासकीय महाविद्यालय को स्नातकोत्तर महाविद्यालय बनाने तथा यहां खेल मैदान और उद्यान विकसित करने की मांग रखी। मंत्री सिलावट ने बताया कि विद्यार्थियों के ज्ञान अर्जन एवं अध्ययन में सुविधा हेतु महाविद्यालय के ग्रंथालय को लगभग 1500 पुस्तकें भेंट की गई है। वर्तमान सत्र 2022-23 में महाविद्यालय में लगभग 1200 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद शंकर लालवानी ने युवाओं से डिजीटल इंडिया में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि भारत तेजी से डिजीटल देश बन रहा है। डिजीटल इंडिया के फायदे प्राप्त करने के लिए शिक्षा का प्रसार जरूरी है। शिक्षा के विस्तारीकरण के लिए तेजी से कार्य किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने कहा कि भारत देश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उन्हें पर्याप्त अवसर मिलना चाहिए। युवाओं को आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त अवसर केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा निरंतर दिए जा रहे हैं। अपना देश शीघ्र ही विश्व गुरू बनेगा। पूर्व विधायक राजेश सोनकर ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार एवं रोजगार की व्यवस्था के लिए नई शिक्षा नीति लागू की गयी है।    
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE