BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 3, 2022, 6:01 pm
REPORT : जिले में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का संभागायुक्त ने लिया जायजा, बीएलओ से जानकारी प्राप्त कर दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

शिवपुरी। संभागायुक्त दीपक सिंह ने शुक्रवार को शिवपुरी जिले में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने सतनवाड़ा के मतदान केंद्र और कोलारस विकासखंड के सेसई सड़क मतदान केंद्र का निरीक्षण किया और बीएलओ से जानकारी ली। मौके पर उपस्थित एसडीएम और तहसीलदार को निर्देश दिए। संभागायुक्त दीपक सिंह ने निर्देश देते हुए कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य महत्वपूर्ण है। संबंधित एसडीएम और तहसीलदार इसमें विशेष ध्यान दें। 18 वर्ष की आयु वाले नवीन मतदाताओं का नाम जोड़ें। इसके अलावा जिनकी मृत्यु हो गई है या जो किसी दूसरे स्थान पर चले गए हैं। विवाह होकर जो महिलाएं आई हैं ऐसे मतदाताओं के नाम जोड़ने और हटाना है। अभी अभियान के तौर पर 8 दिसंबर तक मतदाता सूची पुनरीक्षण किया जाना है। इसलिए पूरी योजना के साथ काम करें।
संभागायुक्त ने एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि स्कूल और कॉलेज में अभियान चलाकर नवीन युवा मतदाताओं के नाम जोड़े। इसके अलावा बीएलओ घर-घर जाकर संपर्क करें। संभागायुक्त के भ्रमण के दौरान कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE