BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 3, 2022, 7:18 pm
REPORT : दिव्यांगजनों के लिए विधिक सेवा सप्ताह अंतर्गत विधिक जागरुकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के द्वारा प्रेषित कार्य योजना वर्ष 2022-23 के पालन में 03 से 09 दिसम्बर 2022 तक जिले में दिव्यांगजनों के लिए विधिक सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके फलस्वरूप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राजेन्द्र देवड़ा के नेतृत्व में आज विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शाजापुर के तत्वाधान में समाजिक न्याय एवं निःशक्तजन विभाग एवं जिला शिक्षा केन्द्र के समन्वय से नव ज्योति कान्वेंट स्कूल, शाजापुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
     
इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी फारूक अहमद सिद्दीकी ने बताया कि मानसिक रूप से बीमार और मानसिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं एवं उनके कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। जिसमें मानसिक रूप से पीडित दिव्यांगों तथा व्यथित व्यक्तियों को मनोवैज्ञानिक चिकित्सीय तथा विधिक मार्गदर्शन हेतु नालता द्वारा संचालित मानसिक रूप से बीमार और मानसिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए विधिक सेवा योजना 2015 के बारे में बताया। उन्होने मानसिक रूप से व्यथित व्यक्तियों को सामान्य व्यक्तियों के समान विधिक अधिकारों पर प्रकाश डाला तथा कहा कि यह एक बीमारी होती है, जो उपचार योग्य है। मानसिक रूप से व्यथित व्यक्तियों के परिवारजन को उनके प्रति सदभावना और सेवा की भावना रखते हुए उनका ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया। दिव्यांजन के अधिकारों के सरंक्षण के लिए दिव्याजन अधिकार संरक्षण अधिनियम 2016 के प्रावधानों पर प्रकाश डाला। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य दिव्यांजनों के अधिकारों के प्रति समाज को जागरूक करना है।
     
शिविर में स्कूल के मुखबधिर बच्चों द्वारा सामर्थ्य प्रदर्शन, गाने, नृत्य आदि की कलात्मक प्रस्तुतियां दी गई कार्यक्रम के अंत में बच्चों को स्वल्पाहार का वितरण किया गया।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर अजीत श्रीवास्तव, फादर मदर सिस्टर दया, सिस्टर सन्दरा, सिस्टर अलीना, मनोहर मालवीय व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे। 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE