BREAKING NEWS
मनासा में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’.. <<     VIDEO: अवैध शराब पकड़ने पहुंचे थाना प्रभारी की.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में कसरावद.. <<     KHABAR : नीमच की फिजाओं में गूंजे किशोर-रफी के.. <<     BIG NEWS : टक्कर मारकर भागा अज्ञात वाहन, पीछे छूट.. <<     दिव्यांग पत्नी को बेसहारा छोड़ पति पर जमीन.. <<     VIDEO NEWS: एक क्लिक में खाते से उड़ गए 19 हजार रुपये!.. <<     मंदसौर जिले के गरोठ में नकली दूध बनाने वाली.. <<     WEATHER UPDATE : MP में मौसम का डबल अटैक! 15 जिलों में बारिश.. <<     BIG REPORT : नीमच में अवैध उर्वरक कारोबार पर प्रशासन.. <<     ग्राम बापचा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का.. <<     BIG NEWS : पति पर दूसरी महिला से संबंध और पत्नी को.. <<     दिल्ली की वोट बचाओ महारैली पर मंत्री सारंग का.. <<     BIG NEWS : एक साल तक बदलता रहा ठिकाना, लेकिन डीएसटी.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का अनूठा.. <<     BIG VIDEO NEWS : मंदसौर में इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का.. <<     BIG NEWS : रात के अंधेरे में किसान को टक्कर मारकर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 5, 2022, 2:47 pm
BIG NEWS : सिंगोली पुलिस ने किया वाहन चोरो का पर्दाफाश, आरोपीयो के कब्जे से 5 मोटर साईकल बरामद, शेष आरोपियों की तलाश जारी, पढ़े मेहबूब मेव की खबर  

Share On:-

सिंगोली। नीमच पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दरसिंह कनेश एवं अनुविभागीय अधिकारी जावद रामतिलक मालवीय के मार्गदर्शन मे तथा थाना प्रभारी सिंगोली निरीक्षक केसी चौहान के नेतृत्व मे पुलिस टीम सिंगोली द्वारा वाहन चोरी के प्रकरण मे दो आरोपीगणो को गिरप्तार कर उनके कब्जे से 5 मोटरसाईकल कुल कीमती 3 लाख 10 हजार रूपये की बरामद करने मे सफलता हासिंल की है।

 जानकारी के अनुसार दिनांक 27 नवंबर 2022 को फरियादी नन्दकिशोर पिता रामसख धाकड उम्र 50 साल निवासी ग्राम झाॅतला, थाना सिंगोली ने डायल 100 नंबर पर फोन लगाकर पुलिस को सूचना देकर गाडी बुलवाकर मोटर साईकल क्रमांक MP 44 MV 2992 एवं आरोपी शाहिलनाथ पिता मुकेश नाथ जाति नाथबाबा उम्र 22 साल निवासी इन्द्रा आवास कॉलोनी, वार्ड नंबर 14, रतनगढ, थाना रतनगढ को सुपुर्द करते हुए बताया कि उसके वाहन को तीन लोगो द्वारा चुराकर ले जाते समय साहिलनाथ को गांव के लोगो ने पकडा तथा अन्य लोग वहां से भाग गये। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सिंगोली पर अपराध क्रमांक 200/22 धारा 379 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी साहिलनाथ से पूछताछ करते उसने अपने साथियो के साथ मिलकर गाडियो की चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी साहिलनाथ एवं शाहरूख को गिरप्तार कर 5 मोटरसाईकल कुल कीमती 3 लाख 10 हजार की बरामद की गई है। प्रकरण मे शेष तीन आरोपीयो की तलाश जारी है। जिनसे और भी मोटरसाईकल बरामद होने की संभावना है।

जप्त संपत्ती- MP 44 MV 2992 हीरो स्पलेन्डर, MP 44 MS 1448 एचएफ डीलक्स,  MP 44 BA 6037 हीरो स्पलेन्डर, RJ 09 DS 4283 सुपर स्पलेन्डर,  RJ 09 CS 4974 एचएफ डीलक्स। 
 
उक्त कार्यवाई मे निरी केसी चौहान व उनि एस एस चुण्डावत, प्रआर प्रदीप शिन्दे व थाना सिंगोली टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE