BREAKING NEWS
KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<     BIG NEWS : 1,000 मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप, सरपंच.. <<     BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<     NEWS : 76 प्रतिशत युवा इंजीनियर्स के साथ.. <<     NEWS : 50 हजार के इनामी वांछित अपराधी की गिरफ्तारी.. <<     KHABAR : 16 सितंबर से होगा दशलक्षण पर्युषण पर्व का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह, वृश्चिक और मकर राशि वालों को.. <<     KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 5, 2022, 4:23 pm
BIG NEWS : एमपी में फिर हुई शर्मनाक घटना, घर के बाहर बैडमिंटन खेल रही थी दो बच्चियां, तभी वहां एक्टिवा से पहुंचा बदमाश, फिर जब दिया इस घिनौनी घटना को अंजाम तो सहम उठा इलाका, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। मध्यप्रदेश में मनचलों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। वे बेखौफ होकर लड़कियों से छेड़छाड़ की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा घटना में फिर एक मनचले ने एक बच्ची के साथ गंदी हरकत की है।

छेड़छाड़ की इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक मनचला एक लड़की से गंदी हरकत करता नजर आ रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि दो बच्चियां घर के बाहर बैडमिंटन खेल रही थीं, इतने में मनचला उनके पास आया। एक्टिवा से उतरा और बच्चियों से एड्रेस पूछकर आगे बढ़ गया, लेकिन कुछ कदम आगे चलते ही वह फिर से लौटा। उसने एक बच्ची को पकड़ा और उसके साथ छेड़छाड़ की।

बच्चियां चीखीं, तो सिरफिरा भाग गया। घटना गोला का मंदिर इलाके में शनिवार रात 10 बजे की है। अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी  कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। शिकायत पर पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है।

लड़की को उठाकर ले जाने की आशंका
ग्वालियर के गोला का मंदिर थाने के सामने काल्पीब्रिज स्थित महावीर कॉलोनी में सिरफिरे ने बच्चियों को निशाना बनाया। आरोपी के मंसूबे क्या थे? यह समझना अभी मुश्किल है, लेकिन सीसीटीवी  में बदमाश बैडमिंटन खेल रही बच्चियों से पहले पता पूछता दिखाई दे रहा है, इसके बाद वह आगे निकल जाता है, फिर लौटकर बच्चियों के पास आता है।

आरोपी मल्टी के अंदर आकर गार्ड को देखता है, इतने में ही घर के बाहर खेल रही एक 12 साल की लड़की पर मौका पाकर आरोपी बैड टच करता है। ऐसी भी आशंका है कि शायद बदमाश लड़की को उठाकर ले जाने की फिराक में था।

मुंह पर कपड़ा बांधकर आए बदमाश के इरादों को समझने से पहले ही दोनों लड़कियां चिल्लाने लगीं। इस पर वह भाग निकला। इसके बाद परिजन ने पुलिस को सूचना दी। अभी तो परिजन यह भी नहीं समझ पा रहे हैं कि बच्ची पर झपट्‌टा मारने वाले की मंशा क्या थी। वह छेड़छाड़ के लिए नहीं आया होगा। कहीं अपहरण का प्रयास तो नहीं था। पुलिस में मामले की शिकायत की है।

सीसीटीवी फुटेज में सिरफिरा मल्टी की पार्किंग एरिया में लड़की के साथ छेड़छाड़ करते दिख रहा है। फिलहाल पुलिस भी इस मामले में शिकायत पर कायमी के लिए आरोपी के मंसूबे को लेकर असमंजस में है। आरोपी किस नीयत से किशोरी को अपना शिकार बना रहा था, इसका पता उसकी गिरफ्तारी के बाद ही हो सकेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE