नीमच। डिप्टी कलेक्टर आकांक्षा करोठिया ने शहरी विकास अभिकरण नीमच के परियोजना अधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया है। उल्लेखनीय है कि नीमच में पदस्थ परियोजना अधिकारी पीके तोषनीवाल 30 नवम्बर 2022 को सेवानिवृत्त हो गये है। शासन द्वारा परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण नीमच का प्रभार डिप्टी कलेक्टर करोठिया को सौंपा गया है।