BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 5, 2022, 6:24 pm
BIG REPORT : जिला आपूर्ति विभाग खाद्य वितरण एवं राशन वितरण दोनों को अलग-अलग दुकान से संचालित करें, साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर गौतम सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक सुशासन भवन स्थित सभागृह में आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने जिला आपूर्ति विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि राशन वितरण एवं खाद वितरण दोनों दुकानों को एक ही दुकान से संचालित न करें। इसके लिए अलग-अलग स्थान एवं दुकान लगवाएं। दोनों का वितरण एक ही दुकान से होने के कारण आम नागरिकों की भीड़ ज्यादा होती है, जिससे खाद वितरण एवं राशन वितरण दोनों में समस्या उत्पन्न होती है। सहकारिता विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि, किसानों को खाद के संबंध में कोई समस्या ना हो, इसके लिए ऐसे केंद्र जहां पर किसानों की लंबी लंबी लाइन लगी रहती है। वहां पर किसानों को आसानी से खाद मिले, इसके लिए और केंद्र शुरू कर सकते हैं। इसके साथ ही समय-समय पर खाद की रैक मंगवाए। जिससे किसानों को खाद के संबंध में कोई समस्या ना हो। आगामी 8 दिसंबर को गौरव दिवस मनाया जाएगा। इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को जो कार्य दिया गया है, वे गंभीरता पूर्वक कार्य करें तथा कोई भी अधिकारी जिला मुख्यालय छोड़कर बाहर नहीं जाए। बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत, अपर कलेक्टर, डीएफओ सहित सभी जिला अधिकारी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE