नीमच । संस्था सक्षम के बैनर पर दिव्यांगजनों के लिए आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिलीप सिंह परिहार, जिला पंचायत सीईओ गुरुप्रसाद कामत, अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग अरविंद डामोर, तहसीलदार पिंकी साठे, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार एवं नगर पालिका अध्यक्ष स्वाती चौपड़ा, सामाजिक न्याय एवं निशक्त जन कल्याण विभाग से प्रशासनिक अधिकारी अभिलाषा वर्मा तथा सक्षम के रमेश पाल, विष्णु गोस्वामी, आशीष मित्तल, भजन भाई, मानक मोदी उपस्थित थे।
इस अवसर पर खेलकूद गोला फेंक, 100 मीटर एवं 200 मीटर की दौड़ साइकिल रेस फैंसी ड्रेस रोमांचक ड्राइंग प्रतियोगिता की गई। दिव्यांग जनों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई। दिव्यांग जनों द्वारा अपने अपने विचार विधायक, जिला अध्यक्ष के समक्ष लेटर बॉक्स में डालें जिन की प्रशंसा उपस्थित सभी अतिथियों द्वारा की गई।