BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 6, 2022, 6:51 pm
REPORT : ग्राम बामनिया में 18 लाख की लागत की पेयजल टंकी का लोकार्पण, विधायक परिहार ने कहा- समृद्ध ग्राम की परिकल्पना भाजपा के कार्यकाल में हो रही है साकार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। ग्राम बामनिया पंचायत में सुलभ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु 18 लाख की लागत से 15 वे वित्त जिला योजनांतर्गत टंकी एवं पाइपलाइन विस्तार का ग्रामवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति में लोकार्पण कर जन समर्पित किया जिससे 300 परिवारों को घर बैठे शुद्ध पेयजल की उपलब्धता हो सकेगी। कार्यक्रम का आरम्भ विधिविधान से पूजा अर्चना कर किया व पट्टिका का अनावरण किया।
सरपंच गोपाली बाई द्वारा सभी मंचासीन अथितियों का साफा बंधवाकर व प्रतीनिधि पाटीदार ने सभी का माला पहनाकर स्वागत किया गया। सभा के दोरान विधायक दिलीपसिंहजी परिहार द्वारा 3 लाख 50 हजार की राशि की घोषणा की जिससे अन्य विकास कार्य हो सकेंगे।
इस अवसर पर अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, प्रेम सिंह , मण्डल अध्यक्ष अर्जुन सिंह सिसोदिया ने अपना उदबोधन दिया एवं केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा किये जा रहे विकास कार्याे पर प्रकाश डाला।
यँहा विधायक परिहार ने कहा कि, पूर्व की सरकारों के समय गांव में आने के लिए सड़के नहीं हुआ करती थी डिलीवरी के लिए बहनों को एंबुलेंस वाहन उपलब्ध नहीं थे, बच्चे कीचड़ में होकर स्कूल जाया करते थे, भाजपा की सरकार आई और गांव का विकास प्रारंभ हुआ। भाजपा गांव की चिंता करती है,गांव से शहरों की ओर हो रहे पलायन को रोका, इस देश में जय जवान जय किसान और अब जय विज्ञान का नारा बुलंद हो रहा है,भाजपा ने मुफ्त प्रधानमंत्री आवास देकर गरीबो के छत का सपना साकार किया है । भाजपा जो कहती है वो करती है, आयुष्मान कार्ड से 5 लाख तक का इलाज मुफ्त हो रहा है। करोड़ो लोगो को मुफ्त वैक्सीन देने का काम किया गया। पानी की घर घर उपलब्धता से हमारी बहनो को बढ़ी सुविधा होगी।
इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष शारदा मदनलाल धनगर, जनपद सदस्य प्रतिनिधि राजीव गरासिया, मंडल महामंत्री नवल कृष्ण सुरावत, सांसद प्रतिनिधि महेश गुर्जर, पालसोड़ा सरपंच प्रतिनिधि गुड्डू जाट, पूर्व सरपंच किशनलाल पाटीदार वर्तमान सरपंच बालमुकुंद पाटीदार ,समरथ देवड़ा, बद्रीलाल, रवि पाटीदार, कारूलाल सहित अन्य वरिष्ठ गणमान्य नागरिक भाजपा कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन राजेश मंत्री एवं आभार सरपँच प्रतीनिधि बालमुकुंद पाटीदार ने माना।
उक्त जानकारी नीमच विधायक मीडिया प्रबंधक आनंद लोधा ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE