सरवानिया महाराज। शहर की उचित मुल्य कि दुकान पर आज प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अन्न उत्सव मनाया गया। यहां अन्न का कीट के माध्यम से हितग्राहियों को वितरण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गरीबों के कल्याणार्थ चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी सासंद प्रतिनिधि शिवम राजपुरोहित द्वारा दी गई।
इस दौरान राजपुरोहित ने शहर की शासकीय उचित मुल्य की दुकान का निरीक्षण भी किया। सासंद प्रतिनिधि ने खाद्य वितरण केंद्र के साथ साथ उर्वरक वितरण और उपलब्ध स्टाक की जानकारी प्राप्त कर किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए कहा।
इस अवसर पर ग्राम भारती के जिला प्रमुख अशोक रावत, सहायक प्रबंधक कुलदीप जैन, भगत पाल, जसराज देवड़ा, रोहित धनगर, अंबालाल धनगर, प्रभुलाल जाटव, काना पाल, केलाशचंन्द्र सुतार, गोवर्धन खटीक सहित अन्य उपस्थित थे।