BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 7, 2022, 6:51 pm
REPORT : जिले के मतदाता नामावली में नाम जोडने, हटाने एवं संशोधन के लिए आवेदन 08 दिसम्‍बर तक करें, 17 साल से अधिक आयु वाले युवा अग्रिम रूप से कर सकते हैं आवेदन, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। जिले के मतदाता नामावली में नाम जोडने, हटाने एवं संशोधन के लिए 08 दिसम्‍बर तक आवेदन करें। जिले के मतदाता नामावली में नाम जोडने के लिए फार्म 6, नामावली से नाम हटाने के लिए फार्म 7 एवं मतदाताओं के दर्ज विवरण में संशोधन, अन्‍य विधानसभा क्षेत्र में स्‍थानांतरण, डुप्‍लीकेट वोटर आईडी कार्ड प्राप्‍त करने के लिए फार्म 8 में आवेदन करे। जिले के मतदाता आधार कार्ड नम्‍बर संग्रहण के लिए फार्म 6 बी भर सकते है। जिले में मतदाता ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनो तरह से आवेदन कर सकते है। नवीन मतदाता के लिए नवीन वोटर आईडी कार्ड अथवा संशोधन उपरान्‍त प्रदाय किये जाने वाले समस्‍त वोटर आईडी कार्ड मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा स्‍पीड पोस्‍ट के माध्‍यम से दिये गये निवास के पते पर निरूशुल्‍क प्राप्‍त होंगे।

जिले के 17 साल की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए अग्रिम रूप से आवेदन कर सकते है। यदि कोई युवा एक जनवरी 2023, एक अप्रैल 2023, एक जुलाई 2023 और एक अक्टूबर 2023 को 18 साल की आयु पूरी करता है तो वह अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिये आवेदन कर सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE