खरगोन। 05 फरवरी 2022 को साकेत नगर जैतापुर खरगोन के बलिराम नागराज की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। मृतक के वैध वारिस को अपर कलेक्टर जेएस बघेल ने आदेश जारी कर 15000 रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। उल्लेखनीय है कि आर्थिक सहायता राशि गोगांवा तहसीलदार के प्रकरण प्रस्ताव एवं एसडीएम खरगोन की अनुशंसा किए जाने पर स्वीकृत की है।