BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 8, 2022, 7:03 pm
BIG REPORT : स्‍वरोजगार मेले में अधिकाधिक हितग्राहियों को लाभांवित किया जाये, जिला स्‍तरीय बैंकर्स समन्‍वय समिति की बैठक में कलेक्टर अग्रवाल ने दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला मुख्‍यालय नीमच पर 8 दिसम्‍बर 2022 को जिला स्‍तरीय रोजगार स्‍वरोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में अधिकाधिक युवाओं हितग्राहियों को विभिन्‍न स्‍वरोजगार रोजगार हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ प्रदान करना है। सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक निर्धारित लक्ष्‍य के अनुपात में अधिकाधिक हितग्राहियों के ऋण प्रकरण स्‍वीकृत कर, उन्‍हें रोजगार मेले में लाभांवित करवाये कोई भी प्रकरण लंबित न रहे। यह निर्देश कलेक्‍टर मंयक अग्रवाल ने गुरूवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित जिला स्‍तरीय बैंकर्स समन्‍वय समिति की बैठक में स्‍वरोजगार योजनाओं में लक्ष्‍यपूर्ति की समीक्षा करते हुए दिए।

बैठक में सांसद प्रतिनिधि पवन दुबे व अन्‍य जनप्रतिनिधिगण, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक व सभी बैंक शाखाओं के प्रबंधक व जिला अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर अग्रवाल ने मुख्‍यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत बैंकों को प्रस्‍तुत प्रकरणों की स्‍वीकृति की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए, कि बैंकों द्वारा प्रकरणों में जो प्रकरण नाटवायबल बताते गये निरस्‍त किए है। ऐसे प्रकरणों की महाप्रबंधक प्रकरणवार समीक्षा कर लें और संबंधित शाखा प्रबंधक से चर्चा कर उन प्रकरणों को पुनरू बैंकों को प्रेषित कर, स्‍वीकृत करवायें।

कलेक्‍टर अग्रवाल ने बैंक शाखाओं के प्रबंधकों से कहा,कि वे प्रकरण निरस्‍त करने से पूर्व संबंधित जिला अधिकारी को अवगत कराये और उन्‍हें निरस्‍ती का कारण सूचित करें। यदि कोई हितग्राही बैंक शाखा में दस्‍तावेज प्रस्‍तुत करने नहीं पहुचता है, तो उस संबंध में भी संबंधित विभाग के अधिकारी को अवगत कराये। यह विभाग प्रमुख की जिम्‍मेदारी है, कि वे हितग्राही को बैंक शाखा लाकर प्रकरण में कार्यवाही पूर्ण करवायेंगे।

बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम , प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, मुख्‍यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, प्रधानमंत्री स्‍वनिधि स्‍ट्रीट वेण्‍डर योजना सहित खादी, ग्रामोद्योग, पशुपालन, अंत्‍यावसायी विकास विभाग सहित विभिन्‍न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की विभागवार योजनावार प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने भी अपने महत्‍वपूर्ण सुझाव दिए।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE