उज्जैन। महालेखाकार ग्वालियर के निर्देश अनुसार उज्जैन संभाग के सभी लोक सेवकों की जीपीएफ शिकायतों के निराकरण के लिये 7 दिसम्बर को पॉलीटेक्निक कॉलेज में जीपीएफ अदालत आयोजित की गई। जिला कोषालय अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस अदालत में संभागभर से कुल 404 लोक सेवकों ने अपने आवेदन पत्रों का रजिस्ट्रेशन करवाया। इसमें से 101 शिकायतों मौके पर ही निराकृत की गई। शेष शिकायतों का समीक्षा उपरान्त महालेखाकार कार्यालय ग्वालियर से निराकरण किया जायेगा। जीपीएफ अदालत में एजीएमपी के वरिष्ठ लेखा अधिकारी केके चौधरी, बीके नोदिया, जिला कोषालय अधिकारी सुरेंद्र भाभर, सहायक कोषालय अधिकारी प्रमिला रायकवार, एलएन मकवाना, बीएस राणावत एवं अन्य कोषालयीन अधिकारी एवं पॉलीटेक्निक कॉलेज कार्यालय के कर्मचारी मौजूद थे।