BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 9, 2022, 12:17 pm
REPORT : कलेक्टर सूर्यवंशी ने शिवगढ़ क्षेत्र का दौरा कर लिया व्यवस्थाओं का जायज़ा, स्कूल, तालाब, छात्रावास का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए निर्देश, पढ़े खबर

Share On:-

रतलाम। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने गुरुवार को जिले के शिवगढ़ क्षेत्र का दौरा कर शासकीय संस्थाओं के हालातों का जायजा लिया। इस दौरान स्कूल, अस्पताल, तालाब, छात्रावासों का निरीक्षण कलेक्टर द्वारा किया गया, वहां मौजूद आदिवासियों, ग्रामीणों, शासकीय कर्मचारियों से चर्चा की। पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी तथा सहायक संचालक महिला बाल विकास रविंद्र मिश्रा भी साथ थे।

पढाई का स्तर अच्छा मिलने पर बच्चों को चाकलेट बांटी-
कलेक्टर ने रोड पर स्थित प्राथमिक विद्यालय भेडली का निरीक्षण किया, अध्ययनरत बच्चों से आत्मीयतापूर्वक चर्चा करते हुए उनकी पढ़ाई का फीडबैक लिया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों की पढ़ाई का स्तर अच्छा पाया गया। कलेक्टर तथा एसपी ने शिक्षक बनकर बच्चों को वर्णमाला, गिनती, गणित इत्यादि पढ़ाया। पढ़ाई में बच्चों का स्तर अच्छा मिला, इस पर कलेक्टर तथा एसपी ने विद्यालय स्टाफ तथा बच्चों को शाबाशी देते हुए दुकान से चॉकलेट मंगाकर बच्चों को बांटी।

अस्पताल साफ़-स्वच्छ मिला-
शिवगढ़ में कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। ग्राम बायड़ी की आदिवासी महिला सुगनबाई से चर्चा की, उसने बताया कि अस्पताल में उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई है। कलेक्टर ने अंदर वार्ड में पहुंचकर भर्ती महिला रोगियों से भी चर्चा की। जननी सुरक्षा वाहन, मेडिसिन, उपचार इत्यादि के बारे में पूछताछ की। भर्ती सभी महिलाओं अमरीबाई, रीना इत्यादि ने कहा कि अस्पताल में उन्हें कोई परेशानी नहीं है, उचित उपचार एवं दवाइयां मिल रही हैं। हीमोग्लोबिन की कमी से पीड़ित रीना को उचित उपचार मिला है।

अस्पताल की व्यवस्थाओं तथा सफाई से प्रसन्न-
कलेक्टर सूर्यवंशी ने मौजूद डॉक्टर वसीम खान तथा स्टाफ की सराहना की।अस्पताल परिसर में शेड निर्माण के निर्देशअस्पताल से बाहर निकलकर कलेक्टर ने बैठी हुई आदिवासी महिलाओं को देखकर ग्राम पंचायत के सरपंच शांतिलाल मईडा तथा पंचायत सचिव से महिलाओं के लिए शेड निर्माण हेतु निर्देशित किया। साथ ही अस्पताल की बाउंड्रीवॉल निर्माण के भी निर्देश दिए। ग्राम पंचायत सचिव द्वारा बताया गया कि शिवगढ़ में 2800 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं, लक्ष्य 3500 आयुष्मान कार्ड बनाने का है। इसके अलावा ग्राम में 89 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हैं जिनमें से 15 आवासों का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। कलेक्टर ने अस्पताल परिसर क्षेत्र में कचरा एकत्रीकरण के लिए डस्टबिन रखने के निर्देश भी दिए। पंचायत सचिव ने बताया कि शिवगढ़ में घर-घर से कचरा संग्रहण किया जा रहा है।

पेसा एक्ट के बारे में चर्चा की-
कलेक्टर ने ग्राम पंचायत के सरपंच शांतिलाल मईड़ा से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य शासन द्वारा लागू किए गए पेसा एक्ट का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार आदिवासी ग्रामीणजनों के मध्य किया जाए। पेसा एक्ट आदिवासी ग्रामीणजनों के उत्थान तथा समग्र विकास के लिए बनाया गया है। ग्राम पंचायत सचिव ने बताया कि पेसा एक्ट की जानकारी देने के लिए ग्रामसभा विगत दिनों आयोजित की जा चुकी है। आगामी शनिवार को दोबारा ग्रामसभा आयोजित होगी।

गेणी तालाब निर्माण का निरीक्षण किया-
कलेक्टर सूर्यवंशी ने शिवगढ़ के नजदीक जल संसाधन विभाग द्वारा निर्मित किए जा रहे गेणी तालाब निर्माण का निरीक्षण किया। नीचे उतर कर तालाब निर्माण का अर्थ वर्क देखा, कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री पीके खरत को दूरभाष पर निर्देशित किया कि शुक्रवार की प्रातः निर्माण स्थल पर आकर ग्रामीणों को तालाब के फायदों की जानकारी देवे। कलेक्टर ने मजदूरी के संबंध में भी पूछताछ की, तालाब पर कार्य कर रहे मजदूर स्त्री, पुरुषों ने बताया कि उनको पूरी मजदूरी मिल रही है। कलेक्टर ने तालाब निर्माण स्थल पर मौजूद ब्लास्टिंग मशीन के चालक प्रकाश से भी चर्चा की। सवा तीन करोड रुपए की लागत से निर्मित किए जा रहे गेणी तालाब से 180 हेक्टेयर रकबे में सिंचाई क्षमता निर्मित होगी।

अतिक्रमण हटाने, शिवगढ़ को सुन्दर बनाने का आग्रह-
कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी के साथ शिवगढ़ बस स्टैंड, बाजार क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए अतिक्रमण का जायजा लिया। दुकानदारों से चर्चा करते हुए आग्रह किया कि अपने अतिक्रमण हटा लेवे, शिवगढ़ को सुन्दर बनाएं। सरपंच शांतिलाल मईडा से कहा कि व्यवस्थित ढंग से अतिक्रमण हटाए जाएं, बाजार को सुंदर स्वरुप देवें। कलेक्टर ने दुकानदारों से कहा कि आगामी 15 दिसंबर को पुनः आकर व्यवस्था का जायजा लेंगे।

बालक छात्रावास पहुंचे-
कलेक्टर सूर्यवंशी ने शिवगढ़ स्थित आदिवासी बालक सीनियर छात्रावास पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया वहां छात्र भोजन कर रहे थे। कलेक्टर ने छात्रों से भोजन गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली, छात्रों ने बताया कि कलेक्टर ने भोजन अच्छा तथा समय पर मिल रहा है। अधीक्षक अनुपस्थित पाए गए।

सातरुंडा चौराहे पहुंचकर अतिक्रमण हटाने तथा व्यवस्था का निरीक्षण किया
कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी अपने दिन भर के दौरे के पश्चात शाम को जिले के सातरुंडा चौराहे पर पहुंचे वहां दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। पाया गया कि अधिकांश अतिक्रमण हटाए जा चुके हैं। पेट्रोल पंप के पास विद्युत पोल हटाए जाने के निर्देश दिए, सड़क पर दिए जाने वाले टर्न, डिवाइडर आगे बढ़ाने, जाली लगाने  के संबंध में दिशा निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE