BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 10, 2022, 11:47 am
REPORT : नाबालिक के साथ जबरदस्ती शादी कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को न्यायालय ने सुनाई बड़ी सजा,  20-20 वर्ष का सश्रम कारावास सहित अर्थदंड से किया दण्डित, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर

Share On:-

शाजापुर। विशेष न्या‍याधीश, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम एवं चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश, शाजापुर मप्र द्वारा आरोपी मोहनलाल पिता शभूलाल राठौर आयु 25 वर्ष निवासी ग्राम सरेडी थाना खामखेडा जिला झालवाडा राजस्थान को भादवि की धारा 368 में दोषी पाते हुये 03 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 2,000 रू के अर्थदण्ड एवं भादवि की धारा 376 (3) में 20 वर्ष के सश्रम कारावास एवं  2000 रु के अर्थदण्ड से दण्डित, पाक्सो एक्ट की धारा 5 (j) (ii)/6 में 20 वर्ष के सश्रम कारावास और 2000 रु के अर्थदण्ड से दण्डित, आरोपी कृपालसिंह पिता मांगीलाल जाति सोंधिया आयु 30 वर्ष निवासी ग्राम देहरीपाल थाना मोहनबडोदिया जिला शाजापुर को भादवि की धारा 363, 366 (क) में दोषी पाते हुये 03-03 वर्ष का सश्रम कारावास और 2000 रू के अर्थदण्ड, पाक्सो एक्ट की धारा 17 सहपठित धारा 5 (j) (ii)/6 में 20 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 2000 रु के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। 

विशेष लोक अभियोजक प्रतीक श्रीवास्तव, एडीपीओ शाजापुर ने बताया कि पीडिता के पिता ने दिनांक 08 अप्रैल 2018 को अपनी पत्नि के साथ थाना मोहन बडोदिया में सूचना दी की उनकी लडकी ससुराल जाने का कहकर घर से कही चली गई है और ससुराल नहीं पहुंची। आस-पास तलाश करने पर नहीं मिली।  पुलिस द्वारा अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध धारा 363 में अपराध पंजीबद्ध किया। पीडिता को आरोपी मोहनलाल के कब्जे से दस्तयाब कर कथन लेखबद्ध किये गये, जिसमें पीडिता ने कथन में बताया है‍ कि आरोपी कृपाल उसे बहला फुसलाकर आगर ले गया और एक खेत में बनी टापरी में अकेला छोडकर वापस आ गया। उसके बाद जबरदस्ती पीडिता की शादी मोहनलाल से करवा दी । आरोपी मोहनलाल ने पीडिता के साथ कई बार बलात्कार किया, बलात्कार के परिणाम स्वपरूप पीडिता गर्भवती हो गयी थी जिसके पश्‍चात बच्चा भी हो गया। 

थाना मोहन बडोदिया के द्वारा सम्पूर्ण अनुसंधान पश्चात चालान सक्षम न्या‍यालय में प्रस्तुत किया गया था। अभियोजन की ओर से पैरवी प्रतीक श्रीवास्तव विशेष लोक अभियोजक शाजापुर द्वारा की गई। न्यायालय ने अभियोजन के द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य एवं तर्कों से सहमत होते हुये आरोपी को दण्डित किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE