BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 10, 2022, 8:23 pm
REPORT : पंचायत सभाग्रह में जेंडर आधारित हिंसा व भेदभाव के विरुद्ध जारी अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन, 50 से अधिक सदस्यों ने की सहभागिता, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। मप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित स्वयं सहायता समूहों के परिसंघां की जेंडर आधारित हिंसा व भेदभाव के विरुद्ध जारी अभियान के तहत जिला पंचायत सभाग्रह में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में लेंगिक हिंसा व भेदभाव के विरुद्ध विस्तार से चर्चा कर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर समूहों के परिसंघां की 50 से अधिक सदस्यों ने प्रतिभागिता की।

कार्य शाला में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जमुना भिडे द्वारा जेंडर समानता, भेदभाव के विरुद्ध होने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा आर्थिक रूप से सशक्त होकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया। भिडे ने आव्हान किया कि समूह से जुडी से दीदी को लखपति श्रेणी में सम्मिलित  होकर स्वयं एवं परिवार की आजिविका की वृद्धि करना।जिला विधिक प्राधिकरण न्यायधीश अरुण श्रीवास्तव द्वारा भी प्रतिभागियों को महिला हिंसा व महिला अधिकारों के प्रति जागरूक किया। महिला एवं बाल विकास विभाग की वन स्टॉप सेंटर संचालिका मिश्रा द्वारा भी महिला अधिकारों एवं उनसे जुड़े कानूनों के बारे में समूह सदस्यों को जानकारी दी गई।

जिला परियोजना प्रबधक हिमांशु शुक्ला ने बताया कि जिले में कुल 60 हजार महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुडी हुए हैं। 25 नवम्बर को महामहिम राष्ट्रपति द्वारा लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध राष्ट्रिय अभियान देश में प्रारम्भ किया गया है, इसी अभियान के तहत जिले में भी जागरूकता बढ़ने हेतु अभियान चलाया जा रहा है जिसमे कार्यशाला, समूह, ग्राम संगठन की आमसभा एवं बैठकों के माध्यम से जिले में लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध जागरूकता बढ़ने हेतु कार्य किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE