BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 11, 2022, 1:03 pm
REPORT : शासकीय महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष संजीव शुक्ला ने ली शपथ, छात्रों ने गीत प्रस्तुत कर किया अतिथियों का स्वागत, पढ़े भरत यादव की खबर 

Share On:-

छतरपुर। जिले के शासकीय नवीन महाविद्यालय राजनगर की उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन के द्वारा घोषित जनभागीदारी समिति अध्यक्ष के तौर पर संजीव शुक्ला ने आज आयोजित महाविद्यालय परिसर में एक कार्यक्रम के माध्यम से पद की शपथ ग्रहण कर दायित्व संभाला।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व मां वीणा वाणी की वंदना तथा महाविद्यालय के छात्रों द्वारा अतिथियों के स्वागत गीत के साथ प्रारंभ हुआ। तत्पश्चात महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ मीनाक्षी नोरके एवं महाविद्यालय परिवार के द्वारा उपस्थित अतिथियों का पुष्प गुच्छ व माला पहनाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष संजीव शुक्ला ने शपथ ग्रहण करने के पश्चात महाविद्यालय में कुछ और विभिन्न विषयों को लेकर क्लासे प्रारंभ करने, बाउंड्री वॉल बनाने तथा सुलभ पहुंच मार्ग हेतु प्रस्ताव बनाकर शासन स्तर पर भेजने में जनप्रतिनिधियों से सहयोग मांगा इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मलखान सिंह, राजनगर नगर परिषद के अध्यक्ष जीतेंद्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE