BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 11, 2022, 1:08 pm
REPORT : एमपी के सीहोर में पुलिस का एक्शन, कॉम्बिग गश्त में 143 आरोपियों पर कार्रवाई, वाहनों की जांच से अपराधियों में मचा हड़कंप, पढ़े कवि छोकर की खबर 

Share On:-

सीहोर। जिले में पुलिस एक्शन में आ गई है। पुलिस ने कॉम्बिग गश्त चलाते हुए  गिरफ्तारी वारंटी, फरारी वारंटी, स्थाई वारंटी इनामी बदमाशों एवं अन्य अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ करते हुए 143 आरोपियों पर कार्रवाई की है। 
मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश भर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मध्यप्रदेश में प्रदेश व्यापी कॉम्बिंग गश्त का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें गिरफ्तारी वारंटी, फरारी वारंटी, स्थाई वारंटी इनामी बदमाशों एवं अन्य अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ की कार्रवाई की जा रही है।
इसके तहत सीहोर जिले में पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी, एएसपी गीतेश गर्ग, एसडीओपी, सीएसपी, एसडीओपी सहित 240 का बल पार्टियां बनाकर नाइट कॉन्बिंग गस्त की कार्यवाही कर रहा है। रातभर चली इस कार्रवाई में स्थाई वारंट 83, गिरफ्तारी वारंट 51, 299 जाफौ में फरार आरोपियों में से एक, इनामी बदमाश 2, जिला बदर किए गए 2 आरोपियों सहित अन्य- 4 शामिल को मिलाकर कुल 143 पर कार्रवाई की गई है, वहीं पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे एक कट्टा सहित 4 कारतूस भी जप्त किए है। पुलिस की अचानक कार्रवाई से आरोपियों में हड़कंप मच गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE