BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 11, 2022, 3:53 pm
KHABAR : 66 वीं राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का सांस्‍कृतिक एवं रंगारंग भव्‍य कार्यक्रम के माध्‍यम से हुआ समापन, पढ़े खबर 

Share On:-

गुना। जिले में 66वी राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ दिनांक 07 दिसम्‍बर से किया गया था। जिसका समापन आज 10 दिसम्‍बर 2022 को सांस्‍कृतिक एवं रंगारंग भव्‍य कार्यक्रम के दौरान सीएम राइज गुना की छात्राओं द्वारा मध्‍यप्रदेश गान एवं स्‍वागत गीत के माध्‍यम से खिलाड़ियों के सम्‍मान में गीत का गायन किया गया। मुख्‍य अतिथियों द्वारा विजेता खिलाड़ियों को गोल्‍ड एवं एवं उप विजेताओं खिलाड़ियों को सिल्‍वर मेडल तथा तृतीय स्‍थान प्राप्‍त करने वाले खिलाड़ियों को कांस्‍य पदक प्रदान कर प्रमाण पत्र एवं पुरूस्‍कार के रूप में शील्‍ड प्रदान कर सम्‍मानित किया गया।

उल्‍लेखनीय है कि गुना में आयोजित 66वी राज्‍य स्‍तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 28 श्रेणियों में व्‍यक्तिगत प्रतियोगिताओं का आयोजन में 08 संभागों के 220 बॉक्सिंग खिलाड़ी एवं कोच ने भाग लिया। समापन अवसर पर मुख्‍य अतिथि के रूप में विधायक गोपीलाल जाटव, विशिष्‍ट अतिथि जिला पंचायत अध्‍यक्ष अरविन्‍द धाकड़, सांसद प्रतिनिधद्वय रमेश मालवीय एवं सचिन शर्मा सहित कलेक्‍टर फ्रेंक नोबल ए०, पुलिस अधीक्षक पंकज श्रीवास्‍तव, नोडल अधिकारी सीएस सिसोदिया जिला शिक्षा अधिकारी व शिक्षा विभाग एवं खेल संचालनालय तथा संबंधित विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षा विभाग के क्रीडा अधिकारी सुरेंद्र सिंह परिहार, खेल एवं युवा कल्‍याण विभाग के दुर्गेश सक्‍सेना एवं अशोक शर्मा कार्यक्रम आब्‍जर्वर, सहायक संचालक खेल लोक शिक्षण संचालनालय संभाग ग्‍वालियर, सचिव बॉक्सिंग प्रतियोगिता अंकित देशमुख विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सीएम राइज प्राचार्य आशीष टांटिया द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में शिक्षा व खेल एवं युवा कल्‍याण विभाग तथा जनसंपर्क विभाग के अधिकारी को भी कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सम्‍मानित किया गया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर स्‍वागत भाषणसी‍एस सिसोदिया जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा दिया गया। उन्‍होंने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन, शिक्षा विभाग एवं खेल एवं युवा कल्‍याण विभाग की टीम तथा विभिन्‍न संभागों से आये हुए कोच एवं ऑब्‍जर्वर और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मुख्‍य रूप से खिलाडियों का आभार प्रदर्शन किया। उन्‍होंने समस्‍त रैफरी कोच के निष्‍पक्ष निर्णय के माध्‍यम से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराने के लिए धन्‍यवान प्रेषित किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE