छतरपुर। प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल आज रविवार को खजुराहो प्रवास पर पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल शाम 5.45 बजे खजुराहो छतरपुर एयरपोर्ट पर आएंगे और खजुराहो सर्किट हाउस के लिये प्रस्थान करेंगे।
वे शाम 7-8 बजे तक पाहिल वाटिका खजुराहो में आयोजित खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टीवल के कार्यक्रम में भाग लेंगे और सर्किट हाउस खजुराहो में रात्रि विश्राम करेंगे। राज्यपाल सोमवार 12 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे खजुराहो से रीवा के लिये प्रस्थान करेंगे।