BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 11, 2022, 4:19 pm
BIG NEWS : जी-20 सम्मेलन का कार्यक्रम मध्यप्रदेश में होना दुर्लभ अवसर, मुख्यमंत्री चौहान ने की इंदौर, भोपाल और खजुराहो में होने वाले जी-20 सम्मेलन के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा, पढ़े खबर  

Share On:-

इन्दौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर सहित भोपाल और खजुराहो में होने वाले जी-20 सम्मेलन के विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियां गरिमा के अनुरूप निर्धारित समय सीमा के पहले पूर्ण की जाए। इंदौर के एनआईसी कक्ष से इस वीडियो कांफ्रेंसिंग में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जी-20 सम्मेलन की अध्यक्षता भारत को मिलना अत्यंत गौरव का विषय है। देश को यह पहली बार अवसर मिला है। मध्यप्रदेश में भी जी-20 सम्मेलन के विभिन्न कार्यक्रम इंदौर सहित भोपाल और खजुराहो में प्रस्तावित है। बताया गया कि इंदौर में फरवरी माह में कार्यक्रम होना प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमें इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए। हमारी परंपरा, जीवन मूल्य व स्वच्छता की जानकारी इन देशों के अतिथियों तक पहुंचे, इसके सभी प्रबंध किए जाएं। साथ ही उन्हें मध्यप्रदेश की विशेषताओं के बारे में भी बताया जाए। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश की पहचान स्थापित करने का यह महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिक तथा औद्योगिक उन्नति के बारे में भी उन्हें जानकारी देने की व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इस अंतर्राष्ट्रीय आयोजन के लिए गरिमा के अनुरूप सभी तैयारियां हो। तैयारियों में किसी भी तरह की कमी नहीं रखी जाए। स्थानीय नागरिकों, विशेषकर युवाओं की रचनात्मक भूमिका भी कार्यक्रम में निर्धारित की जाए।

मुख्यमंत्री चौहान ने विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारी टीम भावना से कार्य करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE