BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 11, 2022, 4:21 pm
KHABAR : अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोहण दिवस के अवसर पर 58 छात्र सैनिकों का दल राष्ट्रीय स्तरीय एडवेंचर कोर्स के लिए हुआ रवाना, पढ़े खबर  

Share On:-

मंदसौर। जिला माउंटेनियरिंग एवं क्लाइमिंग एसोसिएशन के नेतृत्व में मंदसौर जिले से 58 छात्र सैनिकों का चयन राष्ट्रीय स्तरीय एडवेंचर कोर्स के लिए हुआ है। यह शिविर होशंगाबाद जिले के पचमढ़ी में आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में कई राज्यों से छात्र सैनिक शिरकत करेंगे। 

जिसमें मंदसौर जिले के राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से 04 छात्रा सैनिक, स्थानीय सेंट थॉमस सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंदसौर के 28 छात्र छात्राएं, एडीफाई स्कूल के 9 छात्र सैनिक एवं एपीसी स्कूल प्रतापगढ़ राजस्थान से 16 छात्र सैनिक कुल 60 सैनिक शिविर में भाग लेंगे। यह शिविर राष्ट्रीय स्तरीय साहसिक गतिविधि संस्थान पचमढ़ी द्वारा आयोजित किया जा रही है। 

शिविर के दौरान प्रतिदिन 12 से 15 किलोमीटर पैदल ट्रैकिंग, रॉक क्लाइंबिंग, रेप्लिंग, जिपलाइन, वैली क्रॉसिंग, स्काई साइकलिंग, जिपलाइन, 32 ऑफ्ट्रिकल, कमांडो ब्रिज, बेलेंसिंग, बोटिंग, कयाकिंग, राइफल शूटिंग, आर्चरी, आदि गतिविधियां करवाई जायेगी। ये सभी छात्र जिला मंदसौर माउंटेनियरिंग एवं स्पोर्ट्स क्लाइमिंग एसोसिएशन के नेतृत्व में मंदसौर से आज दोपहर 12 बजे रवाना हुए। 

इस अवसर पर जिला माउंटेनियरिंग एवं स्पोर्ट्स क्लाइमिंग एसोसिएशन के पदेन अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर गौतम सिंह, पदेन उपाध्यक्ष एवं जिला अनुविभागीय अधिकारी बिहारी सिंह, पदेन उपाध्यक्ष एवं जिला खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा, 5 मध्यप्रदेश स्वतंत्र कंपनी एनसीसी नीमच के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल रिजवान खान, राजीव गांधी शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एलएन शर्मा, संकुल प्राचार्य क्रमांक- 2 विद्यालय सुरेंद्र रामावत, सेंट थॉमस विद्यालय मैनेजर लॉरेंस, मैनेजर फादर राकेश, प्राचार्य सिस्टर ज्योतिस, उप प्राचार्य सिस्टर मोनिग्रेस, एडिफाई स्कूल डायरेक्टर आदित्य सुराणा, प्राचार्य आदित्य पांडे, एपीसी स्कूल प्रतापगढ़ डायरेक्ट पिंकेश पोरवाल, प्राचार्या कविता डेरिक, जिला माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष विजय सिंह पुरावत, कार्यकारी उपाध्यक्ष सचिन जैन, विश्व मोहन अग्रवाल, राकेश श्रीवास्तव, खेल प्रशिक्षक कुलदीप सिंह चौहान, लेफ्टिनेंट योगेश कुमार पटेल, एसोसिएशन के सहसचिव जेनश बरडिया, कोषाध्यक्ष धीरज शुक्ला, केयर टेकर ऑफिसर रौनक पाटीदार, आदि ने बच्चों को बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। 

कार्यकारी अध्यक्ष ने बताया कि जो भी नियम आपको बताया जा रहे हैं उन सभी नियमों का पालन करना है। यह सभी एडवेंचर छात्र-छात्राएं जिला माउंटेनियरिंग एवं स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव एवं ट्रूप कमांडर जितेंद्र कनौजिया के नेतृत्व में साथ ही केयर टेकर ऑफिसर मनोहर राठौर, खेल प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार राठौर, एसोसिएशन की सीनियर गर्ल्स इंस्ट्राक्टर अंडर ऑफिसर अंजली सेन, सीनियर बॉयज कंपनी सार्जेंट मेजर पराग शर्मा, के नेतृत्व में मंदसौर से रवाना हुए। जिला माउंटेनियरिंग एवं स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से सभी मंदसौर नगर के सभी पर्वतारोहियों को अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहण दिवस की बधाई दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE