इन्दौर। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के आदेश पर इंदौर जिले में अवैध शराब निर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं अवैध परिवहन की रोकथाम हेतू लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त आबकारी मनीष खरे के निर्देशानुसार नियंत्रण कक्ष प्रभारी राजीव मुद्गल के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की टीमों के द्वारा आज विभिन्न स्थानों पर अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई ।
आज की कार्यवाही में आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं के तहत 41 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। आज इंदौर जिले के सभी वृत के अधिकारियों द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई। मालवा मिल-अ, मालवामिल-ब, पलासिया, बम्बई बाजार, बालदा कालोनी, छावनी, देपालपुर, सांवेर, राजमोहल्ला, काछी मोहल्ला, आंतरिक -1, आंतरिक 2 , भोई मोहल्ला, महू अ, महू ब में उपलंभन एवं निरीक्षण कार्य किया गया।
आज की कार्यवाही में लगभग 29.8 बल्क लीटर देशी मदिरा, 87.3 बल्क लीटर विदेशी मंदिरा, 58.5 लीटर हाथभट्टी मदिरा, 1132 किलोग्राम महुआ लाहान, भांग 1.3 कि.ग्रा. जप्त किया गया। जप्त सामग्री का कुल बाज़ार मूल्य लगभग 3 लाख 16 हजार 217 रुपए है। इसके अतिरिक्त कम्पोजिट मदिरा दुकानों के कुल 20 निरीक्षण किये गए। नशे के विरुद्ध प्रहार अभियान के तहत अवैध शराब निर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं अवैध परिवहन की रोकथाम हेतू इंदौर आबकारी विभाग द्बारा निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।