BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 11, 2022, 4:38 pm
BIG NEWS : प्रदेशव्यापी वारंट तामिली अभियान के दौरान नीमच पुलिस की प्रभावी कार्यवाई, कॉम्बिंग गश्त के दौरान 76 गिरफ्तारी/स्थायी वारंट तामिल को किया गिरफ्तार, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 04 व्यक्तियों के विरूद्व 185 एमवी एक्ट के तहत कार्यवाई, पढ़े मुश्ताक अली शाह की खबर  

Share On:-

नीमच। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा वारंटों की तामिली हेतु प्रदेशव्यापी अभियान चलाने संबंधी निर्देश दिये गये है। जिला पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा द्वारा जिलें के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को कॉम्बिंग गश्त कर गश्त के दौरान अधिक से अधिक वारंटियों की धरपकड़ के निर्देश दिये गये है। 

पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा के नेतृत्व में शनिवार दिनांक 10 दिसम्बर 2022 की रात्रि सम्पूर्ण जिलें में कॉम्बिंग गश्त आयोजित की गई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक पीएस परस्ते, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद रामतिलक मालवीय एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनासा यशस्वी शिन्दे, उप पुलिस अधीक्षक अजाक विमलेश उईके के मार्गदर्शन में जिलें के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा कॉम्बिंग गश्त के दौरान वारंटियों की तलाश उनके निवास स्थान एवं अन्य संद्विग्ध स्थानों पर की जाकर 39 स्थायी वारंटियों एवं 37 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर कुल 76 वारंट तामील किये गये है। 

कॉम्बिंग गश्त के दौरान 12 ईनामी आरोपी (20 हजार रूपयें), 01 फरार आरोपी एवं अन्य अपराधों में फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कॉम्बिंग गश्त के दौरान जिलें के पुलिस थानों द्वारा 05 जिला बदर, 68 गुंडें एवं 75 निगरानी बदमाशों को चैक किया गया। 

पुलिस थाना यातायात द्वारा देर रात्रि शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालको के विरूद्व अभियान चलाया जाकर 04 वाहन चालको के विरूद्व 185 एमवी एक्ट के तहत कार्यवाई की गई। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE