खरगोन। प्राचार्य डॉ.आर एस देवड़ा के मार्गदर्शन में मानव अधिकार दिवस पर शासकीय विधि महाविद्यालय और शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरगोन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को मानव अधिकार दिवस पर विशेष व्यख्यान का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के अध्यक्ष और विभागाध्यक्ष अंग्रेजी विभाग डॉ. रविन्द्र बर्वे ने स्वागत उद्बोधन और अतिथि परिचय कराया गया। डॉ. जीएस चौहान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मानवाधिकार को समानता और मानव गरिमा से संबंधित बताया। मुख्य वक्ता डीडीओ नाबार्ड के विजेंद्र पाटिल ने मानवाधिकार, मौलिक अधिकार, ह्यूमन ट्रैफिकिंग, डार्क वेब, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मानवाधिकार आयोग के प्रतीक चिन्ह के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए बताया कि जिस प्रकार सूर्य की किरणे किसी से भेदभाव नहीं करती उसी तरह विश्व मे प्रत्येक मानव के साथ किसी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए।
आईयक्यूएसी प्रभारी डॉ. वंदना बर्वे, आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम प्रभारी डॉ. कैलाश रॉय, विधि विभागाध्यक्ष प्रो. चंद्रभान त्रिवेदी, डॉ. जियालाल अकोले, कार्यक्रम संयोजक डॉ. गणेश पाटिल, प्रो. संदीप बिड़ला, प्रो. नितेश बडोले, प्रो. मनोज भारवे, प्रो. संजय कोचक, प्रो.जितेंद्र कामले, प्रो. तृप्ति सोनी, केबी मनसारे, अजय मंडलोई और महाविद्यालय के स्वयंसेवक सावन धनगर, हर्ष राठौड़, राजेश राठौड़, गौतम भालसे, साक्षी पाटीदार और एनसीसी, विधि महाविद्यालय और समाजकार्य विभाग के विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. तुषार जाधव ने किया और आभार डॉ. कमला गौतम ने व्यक्त किया।