BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 12, 2022, 6:59 pm
KHABAR : अभ्यर्थियों की ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया शुरू, 30 दिसंबर तक जारी होगी प्राथमिक शिक्षक अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की सूची, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2020 में अर्ह पाये गये अभ्यर्थियों की ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया 17 नवंबर 2022 से शुरू की जा चुकी है। प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिये स्कूल शिक्षा विभाग के 7,429 एवं जनजातीय कार्य विभाग के 11,098 पद पर संयुक्त काउंसलिंग से नियोजन किया जाना है। आयुक्त लोक शिक्षण श्री अभय वर्मा ने बताया कि प्राथमिक शिक्षक नियोजन 2022-23 के लिये अर्ह पाए गए अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन के लिए प्रस्तावित सूची 30 दिसंबर, 2022 तक पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। अद्यतन जानकारी के लिए अभ्यर्थी पोर्टल सतत देख सकते हैं। इस ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया के संबंध में मध्यप्रदेश राज्य स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षणिक संवर्ग), सेवा शर्ते एवं भर्ती नियम 2018 और इन नियमों में समय-समय पर किए गए संशोधनों के अनुसरण में प्राथमिक शिक्षकों के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए विस्तृत विवरण नियम, निर्देश, प्रक्रिया, रिक्तियाँ, आरक्षण अर्हता आदि समस्त विवरण एम.पी. ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE