BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 12, 2022, 8:26 pm
KHABAR : नगर पालिका अधिकारी के कार्यालय में नहीं बैठने से कर्मचारी हुए लापरवाह- पोरवाल, पार्षद ने कर्मचारियों की मनमानी पर उठाये सवाल, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। नगर पालिका नीमच के अधिकारी समय पर कार्यालय में उपस्थित नहीं होने की वजह से अधीनस्थ कर्मचारी भी दिन प्रतिदिन लापरवाह होते जा रहे हैं। 

उक्त आरोप चस्पा करते हुए इंदिरा नगर वार्ड क्रमांक सात के पार्षद सुमित्रा मुकेश पोरवाल ने बताया कि जब भी कार्यालय में जाओ तब नहीं तो अधिकारी मिलती है और ना ही उनके अधीनस्थ इंजीनियर हो या अन्य कर्मचारी टेबलो से नदारद रहते हैं समय रहते अगर व्यवस्था को नहीं सुधारा गया तो मजबूरन सभी सम्मानित पार्षदों द्वारा इनके खिलाफ पंचनामा बनाकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। 

पार्षद पोरवाल ने बताया कि अधिकांश पार्षद क्षेत्र की समस्याओं को लेकर नगरपालिका जाते हैं तो संबंधित क्षेत्र के इंजीनियर टेलीफोन भी नहीं उठाते एवं अपनी सीट पर भी उपलब्ध नहीं रहते जिससे कि पार्षदों में भारी आक्रोश व्यक्त हो रहा है। समय रहते अधिकारी अपना काम संभाले अन्यथा पार्षद एक होकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। नीमच की नगर पालिका मानो राम भरोसे चल रही है अंधेरी नगरी चौपट राजा जैसी कहावत चरितार्थ हो रही है। शहर में जनता को 2 दिन छोड़कर जल वितरण किया जा रहा है जिससे भी क्षेत्र की जनता में भारी आक्रोश है।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE