खरगोन। जिला पंचायत अध्यक्ष अन्नू बाई तंवर की अध्यक्षता में 16 दिसंबर को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत की साधारण सभा जिला पंचायत सभागृह में होगी। साधारण सभा में नल जल योजना की समीक्षा, विभागों के जिला अधिकारियों से परिचय एवं विभागों की गतिविधियों की उपलब्धता पर चर्चा सहित अन्य एजेंडों पर समीक्षा होगी।