खरगोन। जन अभियान परिषद विकासखंड भीकनगांव के समन्वयक कालू सिंह मंडलोई के निर्देशन में सोमवार को ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति ग्राम पोखर खुर्द द्वारा पेसा एक्ट कानून के तहत ग्राम सभा का आयोजन किया।
नवांकुर समिति के अध्यक्ष भागीरथ मुजाल्दे और मेंटर्स अर्पित जायसवाल द्वारा पेसा एक्ट की विस्तार से जानकारी देकर समिति के अधिकारों से अवगत कराया। साथ ही पेसा एक्ट की सभा में उपस्थित सभी ग्रामवासियों को नशामुक्ति अभियान अंतर्गत नशा न करने की शपथ भी दिलाई गई। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति पोखर खुर्द के अध्यक्ष राजू रंधावे एवं सचिव लक्ष्मण रंधावे सरपंच, उप सरपंच, सदस्य, मंत्री, रोजगार सहायक तथा समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।