BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 13, 2022, 4:11 pm
REPORT : नीमच के कलेक्टोरेट में एडीएम नेहा मीना ने की जनसुनवाई, मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिए निर्देश, 72 लोगों की पहुंचकर सौंपे आवेदन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। एडीएम नेहा मीना एवं जिला पंचायत के सीईओ गुरूप्रसाद ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जनसुनवाई करते हुए-72 लोगों से रूबरू होकर, उनकी समस्‍यांए सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित जिला अधिकारियों को दिए। इस मौके पर एसडीएम डॉ. ममता खेडे, डिप्‍टी कलेक्‍टर आंकाक्षा करोठिया, किरण आजंना एवं जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।

जनसुनवाई में तारापुर रोड़ जावद के बाबुलाल बागरी ने अठाना बायपास निर्माण के दौरान क्षति ग्रस्‍त हुए देवरे का दुरस्‍तीकरण करवाने, जीरामीरा जावद के लक्ष्‍मीनारायण गुर्जर ने स्‍वयं की भूमि की नप्‍ती करवाने, बराडा के भगवतीलाल एवं चौधरी मोहल्‍ला नीमच सिटी के रविन्‍द्रसिंह ने प्रधानमंत्री आवास स्‍वीकृत करने, तेलनखेडी के रमेशचन्‍द्र राठौर बारिश से फसल खराब होने पर मुआवजा दिलवाने, दडोली की सुगनाबाई भील ने आर्थिक सहायता दिलवाने, केलूखेडा के भीमराज ने विदयुत देयक अधिक राशि का प्राप्‍त होने, एवं सांडिया के ईश्वर पुरोहित ने कपिलधारा योजना की राशि में हेराफेरी की जॉच करवाने संबंधी आवेदन प्रस्‍तुत किया जिस पर एडीएम ने संबधित अधिकारियों को त्‍वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इसी तरह ग्राम पंचायत घुसण्‍डी के अम्‍बालाल, राबडिया के नारायणलाल, नीमच की भवंरीबाई, कानाखेडा के अजीतमल, निपानिया के सज्‍जनसिंह, बमोरा के उदयराम भील, भादवामाता की फुलाबाई, रावणरूण्‍डी नीमच सिटी के छगनलाल गायरी, महागढ की फुलकुवंर, पालसोडा की संतोषबाई, रतनगढ की रेखा बैरागी, नीमच सिटी की सीताबाई धाकड, नंदूबाई माली, हरवार की सुकाबाई, साकरीयाखेडी की नंदूबाई एवं रतनगढ के सुरेशचन्‍द्र ने भी अपना आवेदन जनसुनवाई प्रस्‍तुत कर समस्‍याएं सुनाई।

जनसुनवाई में कुश्ती एवं खेल प्रेमियों ने जावद के शेरे अली अखाड़ा भूमि जहां वर्षों तक निर्विवाद रूप से अखाड़ा संचालित होता है को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसी प्रकार समस्त ग्रामवासी सरवानिया बोर एवं ग्राम पंचायत नेवड़ ने शासकीय भूमि से कब्जा हटाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE