आगर मालवा। मध्यप्रदेश तीर्थ स्थान एवं मेला प्राधिकरण द्वारा माँ बगुलामुखी माता मंदिर नलखेड़ा परिसर में नवनिर्मित तीर्थ यात्री सेवा सदन एवं विश्राम गृह का भव्य लोकार्पण समारोह 14 दिसम्बर को दोपहर 02ः00 बजे से पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग मंत्री उषा ठाकुर के मुख्य अतिथ्य में आयोजित होगा। कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि खेल एवं युवा कल्याण, तकनिकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मंत्री एवं आगर-मालवा जिला प्रभारी मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया व अध्यक्ष, म.प्र. गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल आशुतोष तिवारी (केबिनेट मंत्री दर्जा) रहेंगे तथा समारोह की अध्यक्षता अध्यक्ष, तीर्थ स्थान एवं मेला प्राधिकरण भोपाल माखनसिंह चौहान (केबिनेट मंत्री दर्जा) करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद, लोकसभा क्षेत्र राजगढ़ रोड़मल नागर, विधायक सुसनेर विक्रमसिंह राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नाबाई चौहान, जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह बरखेड़ी, दिलीप सकलेचा, जनपद अध्यक्ष नलखेड़ा केशरबाई मुकेशकुमार चौहान, नगर पंचायत अध्यक्ष अंतिम विजय सोनी रहेंगे।