BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 14, 2022, 11:45 am
REPORT : जिले में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष हुई उर्वरक की अधिक आपूर्ति, अब तक  30253 मीट्रिक टन यूरिया का वितरण, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। कलेक्टर ऋषभ गुप्ता मार्गदर्शन में रबी सीजन माह दिसंबर में आज दिनांक तक 40700 मीट्रिक टन यूरिया का भंडारण किया गया है, जो कि इस वर्ष 14 दिसंबर तक लगभग 30253 मीट्रिक टन यूरिया का वितरण किया गया था, जो पिछले वर्ष की तुलना में 26 प्रतिशत अधिक है। जिले को लगातार उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है।

उप संचालक कृषि आरपी कनेरिया बताया कि इस वर्ष अभी तक 40700 मीट्रिक टन यूरिया, 10746 मीट्रिक टन डीएपी, 1411 मीट्रिक टन पोटाश, 36000 मीट्रिक टन सुपर फास्फेट एवं 15600 मीट्रिक टन काम्प्लेक्स उर्वरक का भंडारण किया जा चुका है। उप संचालक कृषि ने बताया है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष उर्वरक की आपूर्ति जिले में अधिक हुई है एवं किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराया गया है। किसान भाईयों से अपील की जाती है कि यूरिया का उपयोग अनुशंसित मात्रा में ही करें एवं शासन द्वारा निर्धारित मूल्य 267.50 रुपए में ही यूरिया क्रय करें। जिले में उर्वरक वितरण में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इस हेतु किसानों को टोकन के माध्यम से नकद विक्रय केन्द्रों एमपी एग्रो, निजी, कृभकों, विपणन समितियों द्वारा उर्वरक वितरण की व्यवस्था की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE