उज्जैन। जिला पंचायत की साधारण सभा की बैठक का आयोजन सोमवार 19 दिसम्बर को दोपहर एक बजे जिला पंचायत के सभाकक्ष में किया जायेगा। सीईओ जिला पंचायत अंकिता धाकरे ने बताया कि बैठक में विगत बैठक के पालन प्रतिवेदन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पशु चिकित्सा विभाग, एमपीईबी, मप्र ग्रामीण सड़क, आदिम जाति कल्याण, कृषि और ऊर्जा विकास विभाग से सम्बन्धित योजनाओं पर चर्चा की जायेगी।