मनोहर थाना। राजस्थान में शिक्षा विभाग के सारे आदेश निदेशालय बीकानेर से एक साथ आते है और उन्ही आदेशों के अनुरूप प्रत्येक जिले में बैठे जिला अधिकारी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक माध्यमिक द्वारा कार्य किया जाता है लेकिन विगत कुछ समय से यहां पर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक और प्रारम्भिक द्वारा समूचे राजस्थान के जिलों से आदेश होने के बाद भी झालावाड़ मे आदेश नहीं हो पाते है, आखिर क्यों ऐसा हो रहा है।
एसीपी पीड़ित अध्यापक बहादुर सिंह खींची चाचोरनी ब्लॉक मनोहर थाना ने बताया कि हर बार जिला शिक्षा अधिकारी आदेश के अनुरूप बोलते और संतुष्ट पूर्वक जवाब नहीं देते है सारे आदेश गोलमोल क़र देते है। इसी प्रकार सीधी भर्ती 2012-13 रिवाइज वालों कों सभी जिलों द्वारा एसीपी लाभ दे दिया गया। जोधपुर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा हाल ही में 12 दिसम्बर 2022 कों जारी किया है लेकिन झालावाड़ मे आज एक वर्ष पूर्ण होने के उपरांत भी एसीपी लाभ नहीं दिया गया। हर बार जिला शिक्षा अधिकारी बोलते है अन्य जिले वाले गलत तरीके से दे रहें नियमों के विरुद्ध बताते है, तो क्या अन्य जिले के अधिकारी पढ़े लिखें नहीं है या फिर झालावाड़ के शिक्षा अधिकारी ज्यादा पढ़े लिखें है, या झालावाड़ मे बीकानेर शिक्षा निदेशालय के नियम लागू नहीं होते है ऐसे गोलमोल आदेशों से सीधी भर्ती 2012-13 के 400 से अधिक शिक्षा के पुजारी प्रभावित हो रहें, आखिर विद्यालय से कब तक छुट्टी लेकर झालावाड़ कार्यालय के चक्कर काटे जाए इसका जवाब किसी के पास नहीं है जबकि बार बार जिला कलेक्टर कों भी अवगत करवा चुके है इस समस्या का निजात किसी के पास नहीं है एसीपी पीड़ित अध्यापक या तो राजस्थान के अन्य जिलों के आदेश निरस्त करवाये जाए या सभी कों समानता के अनुरूप झालावाड़ में आदेश निकाले जाए।