नीमच । नीमच क्षेत्र के निवासियों को जिस घड़ी का इंतजार था वह आज साकार होती दिख रही है जिसके तहत भाटखेड़ा चौराहा से नीमच होते हुए डुंगलावदा पहुँच प्रमुख मार्ग जिस पर बारिश के चलते काफी गड्ढे थे, जिन्हें बारिश के बाद रिपेयर किया था जिसका आज दिनांक 14 दिसम्बर को 2 करोड़ 87 लाख की लागत से मप्र लोकनिर्माण विभाग द्वारा 12.10 किमी लंबे इस रोड़ का डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन शाम 4 बजे भाटखेड़ा फंटे पर होगा।
आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक दिलीप सिंह परिहार, विशेष अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, जनपद अध्यक्ष शारदाबाई मदनलाल धनगर, दक्षिण मण्डल अध्यक्ष मधुसूदन राजोरा, उत्तर मण्डल अध्यक्ष दीपक नागदा, योगेश जैन दीनदयाल मंडल अध्यक्ष, मोहन सिंह राणावत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल नीमच व अन्य सभी गणमान्य अतिथियो द्वारा किया जाएगा। जिसमे आप सभी कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक पधारकर कार्यक्रम को सफल बनायें।