सिंगोली। पीएम किसान सम्मान निधि प्राप्त करने हेतु किसानों द्वारा ई-केवायसी कराने की आखिरी तारीख 15 दिसंबर 2022 है।
तहसीलदार राजेश सोनी ने क्षेत्र के सभी किसानों से अपील है कि जिन्होंने ई-केवायसी नहीं कराया है वह आज 14 दिसम्बर और कल 15 दिसम्बर को ईकेवाईसी करवा ले अन्यथा उनके खातों में 15 तारीख के बाद पीएम किसान निधी की अगली किश्त नहीं आएगी एवं जिन किसानों के फिंगर प्रिंट नहीं मिल रहे हैं वह तहसील कार्यालय के लोक सेवा केंद्र में आकर आयरिश मशीन से अपने ई-केवाईसी करवा लेव।
उक्त जानकारी देते हुए तहसीलदार राजेश कुमार सोनी ने क्षेत्र के किसानों से अपील की है कि क्षेत्र के किसान जल्दी से जल्दी ई-केवायसी करवाकर पीएम सम्मान निधि का लाभ प्राप्त करें।