BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 14, 2022, 4:06 pm
REPORT : मंत्री सखलेचा ने अनघोरा में किया 275.60 लाख के तालाब निर्माण कार्य का भूमि पूजन, बोले- गांव आत्मनिर्भर होंगे तो जिला प्रदेश और देश भी आत्मनिर्भर बनेगा, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश के सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने बुधवार को नीमच जिले के जावद विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ गांव अनघोरा में जल संसाधन विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में 275.60 लाख रुपए की स्वीकृत लागत से बनने वाले जलाशय का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस जलाशय का निर्माण कार्य मार्च 2023 तक पूर्ण कर लिया जावेगा। जलाशय की सिंचाई क्षमता 102 हेक्टेयर रहेगी और इस तालाब से 180 किसानों की कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी ।
अनघोरा तालाब के भूमि पूजन एवं शिलान्‍यास समारोह को संबोधित करते हुए एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा कि, गांव आत्मनिर्भर बनेंगे तो जावद क्षेत्र भी आत्मनिर्भर होगा तथा जिला व प्रदेश और देश भी आत्मनिर्भर बनेगा। उन्होंने कहा कि, सरकार का प्रयास है कि हमारी भावी पीढ़ी दुनिया की तेज गति से आगे बढ़ने वाली पीढ़ी बने, इसी को ध्यान में रखते हुए आंगनवाड़ी केंद्रों को सर्व सुविधा युक्त बनाया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों में फर्नीचर, खिलौनों के साथ ही लैपटॉप भी बच्चों को प्रदान किए जाएंगे । मंत्री सखलेचा ने कहा कि, गांधी सागर से पीने का शुद्ध पेयजल नीमच जिले और जावद क्षेत्र के सभी गांव में हर घर तक नल से उपलब्ध कराने के लिए लगभग अट्ठारह सौ करोड रुपए की योजना स्वीकृत हो गई है। उन्होंने कहा कि, ग्राम पंचायतों में स्वच्छता के लिए हर घर से कचरा संग्रहण के लिए स्वच्छता रथ प्रदान किए गए हैं, उन्होंने ग्रामीणों से पूछा कि उनके गांव में स्वच्छता रथ द्वारा कचरा संग्रहण का कार्य किया जा रहा है अथवा नहीं मंत्री? सखलेचा ने कहा कि, वर्ष 2003 में  जावद क्षेत्र में 1700 विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित थे और आज 7000 विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित हो गए हैं । पहले क्षेत्र में एक विद्युत सबस्टेशन था वर्तमान में 14 सब स्टेशन स्थापित है, इससे क्षेत्र में किसानों को पर्याप्त बिजली मिल रही है। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री आवास योजना में निरूशुल्क आवास की सुविधा मिल रही है, साथ ही आयुष्मान भारत योजना के तहत निशुल्क उपचार की सुविधा भी मिल रही है। कार्यक्रम को जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण, अशोक विक्रम सोनी रतनगढ़, रतनगढ नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि कचरू लाल गुर्जर, जसवंत बंजारा ने भी संबोधित किया। कार्यपालन यंत्री जल संसाधन एच.के. मालवीय ने अनघोरा तालाब निर्माण और इससे किसानों को होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर जिला पंचायत नीमच के उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शंभू लाल धाकड़, जिला पंचायत सदस्य मंजू बाई मांगीलाल भील, पिंकेश मंडोवरा, जनपद सदस्य ताराचंद भील, सरपंच गिरिजा बाई धाकड़, उपसरपंच उदय लाल भील एवं अधिकारी-कर्मचारी एवं क्षेत्र के सरपंच, पंचायत प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE