रतलाम। उद्यानिकी, कृषि एवं आत्मा परियोजना विभाग तथा कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा ग्रीन टीररी इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में जैविक, प्राकृतिक खेती तकनीकी प्रशिक्षण, सह जैविक, प्राकृतिक उत्पाद विक्रय हाट बाजार का आयोजन 19 दिसम्बर को प्रातः 11 से सायं 5 बजे तक विधायक सभागृह बरबड रोड रतलाम पर किया जाएगा। इच्छुक जैविक, प्राकृतिक खेती करने वाले कृषकों को जैविक, प्राकृतिक उत्पाद के प्रचार-प्रसार एवं विक्रय हेतु निःशुल्क स्टाल उपलब्ध कराए जाएंगे।