BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 15, 2022, 6:45 pm
NEWS : जिला कलेक्टर ने फसल बीमा रथ को किया रवाना, अब किसानों को फसल बीमा के संबंध में करेगा जागरुक, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला कलेक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय से 06 फसल बीमा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिले के लिए हैं ये रथ 15 से 25 दिसंबर तक जिले की प्रत्येक तहसील में जाकर किसानो को प्रधानमंत्री किसान बीमा योजना के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की स्थिति में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बहुत ज्यादा लाभदायक सिद्ध होती है, लेकिन कई बार जानकारी के आभाव में किसान इस योजना का लाभ नहीं उठा पाते हैं। इसी उद्देश्य से इस रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा हैं। फसल बीमा के साथ ही ये रथ किसानो को चिरंजीवी योजना के बारे में भी जागरूक करेंगे। इस हेतु चिरंजीवी योजना के भी पोटर फ्लेक्स रथ में लगाए गए हैं। सरकार ने आपदा की स्थिति में किसानो की मदद के लिए में टोल फ्री नंबर जारी किये गए हैं, जहा वो 72 घंटे में नुकसान की जानकारी दे सकते हैं। इसके अलावा 07 दिवस के भीतर लिखित में भी कृषि सुपरवाइजर को फसल खराबे की जानकारी दी जा सकती हैं।
उप निदेशक कृषि (विस्तार) डॉ. शंकर लाल जाट ने बताया की सरकार की तरफ से जिले के लिए 06 फसल बीमा रथ भेजे गए हैं। किसानो को फसल बीमा सम्बंधित मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए प्रत्येक रथ के साथ कृषि विभाग के अधिकारी रहेंगे। इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE