BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 15, 2022, 6:55 pm
REPORT : स्‍वस्‍थ्‍य जावद की पहल के दूसरे चरण का स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण फिर होगा प्रारंभ, मंत्री सखलेचा ने किया 1.57 करोड की रूपपुरा से रंकावली सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। स्‍वस्‍थ्‍य जावद की पहल के तहत क्षेत्र के एक लाख से अधिक लोगों का स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण पूर्ण कर, उन्‍हे बीमार होने से पहले ही बीमारी की पहचान कर, उपचार करने का कार्य किया गया है। इस कार्य की देश में सराहना हुई है। स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण का दूसरा चरण शीघ्र ही प्रारंभ किया जा रहा है। यह बात प्रदेश के सूक्ष्‍म लघु मध्‍यम उद्यम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने गुरूवार को जावद क्षेत्र के रंकावली माता मंदिर परिसर में एक करोड 57 लाख की लागत के सडक निर्माण कार्य के शुभारंभ समारोह को सम्‍बोधित करते हुए कही।

इस मौके पर अर्जुनमाली, जसवंत बंजारा, सचिन गोखरू, श्याम काबरा, जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण, नगर पंचायत जावद के अध्यक्ष सोहनलाल माली, नगर पंचायत नयागांव के अध्यक्ष मुकेशजाट, नगर पंचायत सरवानिया के अध्यक्ष रूपेंद्र जैन, नगर पंचायत रतनगढ़ के प्रतिनिधि कचरूलाल गुर्जर, एवं जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्‍या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

मंत्री सखलेचा ने अपने उद्बोधन में कहा कि रंकावली, सांडेश्‍वर महादेव एवं सुखानंद तक की सडक तक निर्माण कार्य एक साथ स्‍वीकृत हुआ है। उन्‍होने कहा कि स्‍वच्‍छता अभियान के परिणाम स्‍वरूप मौसमी बीमारियों में कमी आई है। मंत्री सखलेचा ने उपस्थितजनों से कहा कि वे जावद के विकास के लिए सहयोग करें। सभी के सहयोग से जावद को देश में नम्‍बर वन बनाना है। कार्यक्रम को जनपद अध्‍यक्ष गोपाल चारण ने भी सम्‍बोधित किया। प्रारंभ में मंत्री सखलेचा ने कन्‍याओं का पूजन कर, कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्‍थानीय सरपंच, मंदिर समिति पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने अतिथियों का स्‍वागत किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE