BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 15, 2022, 8:10 pm
REPORT : कलेक्टर ने किया ग्राम देहरीपाल, बिजनाखेड़ी एवं बड़बेली का दौरा, निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दिए शासकीय भवनों से अनाधिकृत लोगों का कब्जा हटाने के निर्देश, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर

Share On:-

शाजापुर। शासकीय भवनों से अनाधिकृत लोगों का कब्जा तत्काल हटाएं। उक्त निर्देश कलेक्टर दिनेश जैन ने आज ग्राम देहरीपाल के भ्रमण के दौरान नायब तहसीलदार को दिये। कलेक्टर जैन ने आज ग्राम देहरीपाल, बिजनाखेड़ी एवं बड़बेली का भ्रमण किया था। इस दौरान तहसीलदार सुनील पाटिल, नायब तहसीलदार अजय अहिरवाल व अनामिका आर्य, भू-अभिलेख प्रभारी अधीक्षक अकलेश मालवीय, महिला एवं बाल विकास प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी नीलम चौहान, सीडीपीओ पंकज दवे, देहरीपाल सरपंच भगवानसिंह चौहान, बिजनाखेड़ी सरपंच मुकेश चौहान भी उपस्थित थे।

इन ग्रामों के भ्रमण के दौरान कलेक्टर जैन ने ग्रामीणों को बताया कि मो. बड़ोदिया तहसील को आदर्श तहसील बनाने का काम तीव्र गति से चल रहा है। इस दौरान ग्रामीणों के अविवादित नामांतरण, बटवारा एवं सीमांकन सहित राजस्व संबंधित कार्यों का निपटारा किया जायेगा। ग्रामीणजन अपनी राजस्व संबंधित समस्याएं स्थानीय पटवारी एवं तहसीलदार को बताएं। साथ ही कलेक्टर ने ग्रामीणजनों से जानकारी ली कि शासकीय भवनों एवं पट्टे की जमीन पर अनाधिकृत लोगों का कब्जा तो नहीं है। साथ ही ग्रामों के अतिक्रमण के संबंध में भी कलेक्टर ने जानकारी ली।

ग्राम देहरीपाल में सरपंच ने अवगत कराया कि यहां के पुराने प्राथमिक विद्यालय, पंचायत एवं आंगनवाड़ी भवन पर अनाधिकृत व्यक्तियों द्वारा कब्जा किया गया है। कलेक्टर ने नायब तहसीलदार को निर्देश दिये कि तत्काल अनाधिकृत व्यक्ति का कब्जा हटाएं। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सोलर प्लांट लगाने का कार्य उनके ग्राम में चल रहा है। सोलर प्लांट के दूसरे ओर ग्रामीण जनों की भूमि है। अतरू सोलर प्लांट के बीच में से परंपरागत रास्ते को बंद नहीं किया जाए। कलेक्टर ने नायब तहसीलदार को कार्रवाई करने के निर्देश दिये। साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि सोलर प्लांट के कर्मियों द्वारा निस्तारी तालाब का भराव किया जा रहा है। साथ ही तालाब तक आने-जाने का रास्ता भी बंद किया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि समस्याओं के निराकरण के लिए सोलर प्लांट के अधिकारियों को बुलाकर उनसे चर्चा की जायेगी। परंपरागत रास्ते बंद नहीं करने के निर्देश कलेक्टर ने दिये। ग्राम की कृष्णाबाई पीरूलाल ने पट्टे की जमीन पर अन्य व्यक्ति का कब्जा होने की शिकायत की। कलेक्टर ने पटवारी को एक हफ्ते में प्रकरण के निराकरण के निर्देश दिये। लाड़कुंवरबाई द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उनके पति की मृत्यु हो गई है तथा उनके पास आय का कोई साधन भी नहीं है, पुत्र शुभम की शिक्षा के लिए सहायता की आवश्यकता है। कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास अधिकारी को पात्रता की जांच कर स्पांसरशिप योजना से लाभ देने के लिए कहा। ग्राम के लगभग 8 वर्षीय दिव्यांग प्रेम पिता शंकरलाल तथा कुलदीप पिता गोपाल के आरबीएसके से उपचार कराने के निर्देश कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग को दिये। साथ ही दुर्घटना से दिव्यांग हुए ईश्वरसिंह को कृत्रिम अंग लगाने के लिए इन्दौर भेजने के निर्देश दिये। कलेक्टर जैन ने कहा कि ग्राम में कोई भी व्यक्ति दिव्यांग है और उसका यूडीआईडी कार्ड नहीं बना है तो वे जिला चिकित्सालय जाकर कार्ड बनवाले। साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी सुनिचित करें कि आंगनवाड़ी में 6 वर्ष से कम उम्र का कोई भी बच्चा यदि गंभीर बीमारी से पीड़ित है तो उसका उपचार कराने के लिए अधिकारियों को अवगत कराएं।

ग्राम बिजनाखेड़ी में ग्रामीणों ने पेयजल समस्या से अवगत कराया। यहां की पेयजल समस्या के निराकरण के लिए कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री पीएचई विजय सिंह चौहान को दुरभाष पर निर्देश दिये कि ग्राम का सर्वे कर समस्या का निराकरण करें। ग्रामीणजनों ने बिजनाखेड़ी से कड़ुला मार्ग के मुरमीकरण कराने का अनुरोध किया। कलेक्टर ने आंगनवाड़ी भवन के लिए स्थान आरक्षित करने के निर्देश भी पटवारी को दिये। ग्रामीणजनों ने ग्राम के सार्वजनिक मंदिर को शासकीय अभिलेख में दर्ज कर शासकीय बनाने का अनुरोध भी किया। ग्राम के ही 15 वर्षीय बालक संजय पिता प्रेमनारायण जिसे चक्कर आने की बीमारी है, के आरबीएसके से उपचार कराने के निर्देश कलेक्टर ने दिये।

ग्राम बड़बेली में कलेक्टर को ग्रामीणों ने गंदगी होने तथा श्मशान में शेड नहीं होने और स्कूल भवन की बाउण्ड्री नहीं होने की जानकारी दी। कलेक्टर ने इसका निराकरण ग्राम पंचायत के माध्यम से कराने के निर्देश दिये। ग्राम के रौनक पिता ईश्वरसिंह और नर्मदा पिता धीरज का उपचार जिनके पैरों में तकलीफ है, का उपचार आरबीएसके से कराने के निर्देश दिये।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE