BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 17, 2022, 7:11 pm
KHABAR : नवनियुक्त उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं माध्यमिक शिक्षकों के पांच दिवसीय विषय आधारित प्रशिक्षण का समापन, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। नवनियुक्त उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं माध्यमिक शिक्षकों के पांच दिवसीय विषय आधारित प्रशिक्षण का समापन जिला शिक्षा अधिकारी केसी शर्मा के मुख्य अतिथि में शनिवार को शासकीय उत्कृष्ट उमावि में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य उत्कृष्ट उमावि सुभाष कुमावत द्वारा की गई। केसी शर्मा ने नवनियुक्त शिक्षकों को रोचक तरीके से अध्यापन कराने का आह्वान करते हुआ कहा कि यदि शिक्षक बच्चों को अपने विषय को रुचिकर तरीके से पढ़ाएंगे तो विद्यार्थियों की उपस्थिति विद्यालय में सदैव बनी रहेगी। कुमावत द्वार शिक्षकों से कहा कि आपको मास्टर ट्रेनर द्वारा जिस तल्लीनता से 5 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया, आप प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को उसी तल्लीनता से अपने विद्यालय के विद्यार्थियों को प्रदान करें।

एडीपीसी समग्र शिक्षा अभियान अशोक लोढ़ा द्वारा बताया गया कि 5 दिवसीय शिक्षकों के प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर का दायित्व गणित विषय के लिए संजय जैन उमाशि, प्रदीप शर्मा उमाशि तथा अंग्रेजी विषय के लिए कारूलाल जमरा उमाशि, प्रमोद भट्ट उमाशि एवं विज्ञान विषय के लिए गिरीश इंदौरीकर उमाशि, महेंद्र प्रताप सिंह चंद्रावत उमाशि को सौंपा गया था। सभी मास्टर ट्रेनर द्वारा पूरे 5 दिन प्रशिक्षण प्रदान किया तथा शिक्षकों से एक्टिविटी करवाई।एपीसी समग्र शिक्षा अभियान सीएल सलित्रा द्वारा शिक्षकों को बताया गया कि प्रशिक्षण में सीखी गई बातों को विद्यार्थियों तक अनिवार्य रूप से पहुंचना चाहिए। प्रशिक्षण में जिले के 110 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे। संचालन कालूलाल जमरा ने किया तथा आभार प्रमोद भट्ट ने  माना। उपस्थित सभी शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE