मध्यप्रदेश में 21 दिसंबर के बाद मौसम फिर बदल सकता है। कुछ जगह बूंदाबांदी से हल्की बारिश हो सकती है। बादल छाने से तापमान में मामूली बढ़त आएगी, लेकिन ज्यादा उतार-चढ़ा नहीं होगा। दिसंबर के आखिर तक कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो जाएगी।
ग्वालियर, महाकौशल, बुंदेलखंड और बघेलखंड में रातें कंपाने वाली हो गई हैं। यहां रात का पारा 9 डिग्री से लेकर 5 डिग्री तक पहुंच गया है। भोपाल में भी रात का पारा सामान्य से 10 डिग्री पर आ गया है। मौसम विभाग की मानें तो ठंड अब सेट हो गई है यानी तापमान में ज्यादा अंतर नहीं आने वाला है।
मौसम वैज्ञानिक अशफाक हुसैन ने बताया कि 21 दिसंबर से एक बार फिर हल्के बादल आ सकते हैं। इससे रात का तापमान बढ़ सकता है। 25 दिसंबर तक तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव बना रहेगा।