BREAKING NEWS
KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 21, 2022, 4:01 pm
REPORT : डॉ. भीमराव अम्‍बेडकर आर्थिक कल्‍याण योजना का लाभ लेकर आत्‍मनिर्भर बना समरथ, साईकिल रिपेयर की दुकान बनी परिवार के भरण पोषाण का सहारा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच जिले की जावद विकासखण्‍ड के ग्राम रूपपुरा निवासी समरथ रेगर पहले अपने गांव में साईकिल, मोटर साईकिल की रिपेयर, पंचर सुधारने का काम कर रहा था। अब वह डॉ.भीमराव अम्‍बेडर आर्थिक कल्‍याण योजना का लाभ लेकर अपनी स्‍वयं की साईकिल, मोटर साईकिल रिपेयर की दुकान संचालित कर आर्थिक रूप से आत्‍मनिर्भर बन गया है। समरथ को जिला अंत्‍यावसायी कार्यालय नीमच के माध्‍यम से स्‍टेट बैंक जावद व्‍दारा उक्‍त योजना के तहत एक लाख रूपये का ऋण साईकिल, मोटर साईकिल रिपेयर की दुकान के लिए मिला है। इस पर उसे योजना के तहत प्रतिवर्ष 7 प्रतिशत ब्‍याज अनुदान का लाभ भी मिलेगा।

डॉ.भीमराव अम्‍बेडकर आर्थिक कल्‍याण योजना की बदौलत अपने गांव रूपपुरा में ही साईकिल, मोटर साईकिल रिपेयर पंचर सुधारने की दुकान संचालित कर समरथ अ‍ब प्रतिमाह 10 से 11 हजार रूपये महीना कमा रहा है। वह अपने तीन सदस्‍यीय परिवार का गुजर बसर आराम से कर रहा है। इस योजना का लाभ मिलने से अपना स्‍वयं का रोजगार स्‍थापित कर समरथ बेहद खुश है। वह मुख्‍यमंत्री शिवराज सिह चौहान को धन्‍यवाद देते हुए उनका आभार व्‍यक्‍त कर रहा है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE