BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारत.. <<     फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद बागड़ी, परिवार में शोक की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 26, 2022, 1:06 pm
NEWS : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूलिया में मनाया गया वीर बाल दिवस मनाया, विद्यार्थियों ने किया देशभक्ति से ओतप्रोत काव्य पाठ, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर  

Share On:-

भवानीमंडी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूलिया में सिक्खों के 10 वें गुरु गोविंदसिंह जी के साहिबजादों जोरावर सिंह व फतेहसिंह के शहीदी दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में शनिवार को मनाया गया। 

प्रधानाचार्य गंगा प्रसाद गुदराशिया ने अपने सम्बोधन में कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादों ने साहस और देशभक्ति के साहसिक कार्य किये। देश व धर्म की रक्षा के लिए वे शहीद हो गए। जोरावर सिंह व फतेहसिंह को जिंदा दीवार में चुनवा दिया गया। दोनों का शौर्य व बलिदान इतिहास में अमर हो गया। वे दोनों ने धर्म के महान सिद्धान्तों से विचलित होने के बजाय मौत को चुना साहस और न्याय की स्थापना की। 

इस अवसर पर उत्सव प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि चारों साहिबजादों की बहादुरी ने देश के लाखों लोगों को ताकत दी है। जोरावर सिंह व फतेहसिंह ने कभी अन्याय के आगे सिर नहीं झुकाया। उन्होंने सौहार्दपूर्ण विश्व की कल्पना की शीतकालीन अवकाश होने से वीर बाल दिवस 24 दिसम्बर को मनाया गया।

व्याख्याता वन्दना गुनसारिया ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि गुरु गोविंदसिंह जी के पुत्रों ने अपने प्राणों की आहुति देकर इतिहास का सबसे बड़ा बलिदान दिया। इनको श्रद्धांजलि देने हेतु आज हम सभी वीर बाल दिवस मना रहे हैं। शीतकालीन अवकाश के बाद जोरावर सिंह व फतेहसिंह के जीवन चरित्रों पर आधारित निबन्ध प्रतियोगिता व फ़िल्म का प्रदर्शन भी किया जावेगा। 

वीर बाल दिवस पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत काव्य पाठ किया। इस दौरान ऋतु श्री महावर, वरिष्ठ अध्यापिका रेखा बैरागी, अध्यापक मांगीलाल मीणा वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार शर्मा अध्यापक ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE