शाजापुर। पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर ने थाना शुजालपुर सिटी पर पंजीबद्ध अपराध के दर्ज प्रकरण में अपहृता रितु पिता हरिनारायण डाडोलिया एवं संदेही आरोपी अमित माहेश्वरी की सूचना देने वालों के लिए पूर्व में घोषित ईनाम की राशि 1000 से बढ़ाकर 5000 रूपये की है। अपहृत की सूचना एवं संदेही आरोपी की देने वाले का नाम चाहने पर सर्वथा गोपनीय रखा जायेगा।